प्रदर्शन कर रहे अन्नदाता किसानों का चंडीगढ़ कांग्रेस ने समर्थन किया

चंडीगढ़:~न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अन्नदाता किसानों का चंडीगढ़ कांग्रेस ने समर्थन किया है |चंडीगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों ने आरोप लगाया कि ‘सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है| अपनी मांग को लेकर दिल्ली जाने वाले किसानों को जबरन रोका जा रहा है |पार्षद दर्शना रानी,पूर्व मेयर गुरचरण दास काला,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा,प्रदेश महासचिव संजय भजनी, रामेश्वर गिरी,के आर महाजन,ब्लॉक अध्यक्ष मतलूब खान मता,अशोक कुमार, फतेह सिंह, शाम सिंह,रईस अहमद,कुलवंत जग्गा,हरीश कुमार,ने संयुक्त बयान में कहा है कि सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है सरकार किसानों को उनका हक नहीं दे रही है|
सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा हक किसानों को देना चाहिए | किसान परेशान हैं| जो लागत उन्हें फसल उगाने में लग रही है | उसका पूरा मूल्य सरकार उन्हें नहीं दे रही है| यहां तक की सरकार अपनी आवाज उठाने वाले किसानों को दिल्ली भी नहीं जाने दे रही | कांग्रेस किसानों के दर्द को समझती और महसूस करती है।उन्होंने सरकार से अपील की है कि भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो मांगें हैं, सरकार उन्हें गंभीरता से ले तथा उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करे, ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी मांगों के समर्थन में बार-बार आंदोलन के लिए मजबूर न होना पड़े.”|

Leave a Reply

Your email address will not be published.