भगवान श्रीराम जी को लेकर आम आदमी पार्टी ऑफिसियल व्हाट्सएप समूह में आपत्तिजनक टिप्पणी विहिप ने दी शिकायत

चंडीगढ़: विश्व हिंदू परिषद (विहिप)ने एसएसपी विंडो पर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायत दी है।  विहिप ने शिकायत में बताया है कि आप चंडीगढ़ के ऑफिसियल व्हाट्सएप समूह में भगवान श्री राम जी  को लेकर एक कार्यकर्ता ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पर दूसरे कार्यकर्ताओं ने एतराज भी जताया, उसके बावजूद संबंधित व्यक्ति पर पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस समूह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग भी ग्रुप एडमिन हैं।
विहिप के विभाग मंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि आप कार्यकर्ता संजीव राही ने भगवान श्री राम जी  को लेकर अपनी पार्टी के ही व्हाट्सएप समूह में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस व्हाट्सएप समूह के एडमिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग सहित दो अन्य लोग हैं। इस समूह में संजीव राही की ओर से डाली गई पोस्ट पर पार्टी के ही अन्य कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पार्टी के विचारों को लेकर सहमती हो सकती है, लेकिन भगवान श्री राम जी को लेकर यह टिप्पणी मान्य नहीं है। इसके बावजूद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संजीव राही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। विहिप चण्डीगढ़ के प्रभारी सुरेश राणा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ  उचित कार्रवाई नहीं हुई तो विहिप प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.