भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने की प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक

प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए लगाया जाएगा प्रशिक्षण शिविर

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा चंडीगढ़ पंजाब व उत्तराखंड तथा राष्ट्रीय महिला मोर्चा के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता मे आयोजित इस बैठक में प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी तथा जिलों व मोर्चा के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
बैठक में दुष्यंत गौतम ने पिछले दिनों हैदराबाद में हुई भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक मे किए गए निर्णयों व कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पार्टी द्वारा भविष्य में किय जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों हेतु कमर कसने का आव्हान किया। दुष्यंत गौतम ने कहा कि पार्टी के मंडल व जिला स्तर के प्रशिक्षण शिविर लगाए जा चुके हैं अब प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी व कार्यशैली के बारे में विभिन्न महान हस्तियों के विचारों से संकलित पुस्तक मोदी @20 को लोगों तक पहुंचाया जाएगा इसके लिए प्रदेश व जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा। पार्टी द्वारा अब मानसून के मौसम में पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा इसके अलावा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.