महिला के बिना सृष्टिï की कल्पना नहीं की जा सकती: सीजेएम कपिल राठी

देश की उन्नति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है

भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम कपिल राठी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में देवसर रोड़ स्थित दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कपिल राठी और पैनल अधिवक्ता किरण जांगड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्राचार्या डॉ. अनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सीजेएम कपिल राठी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अगर पृथ्वी पर कोई औरत नहीं बची तो मानव जाति का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। स्त्री के बिना सृष्टिï की कल्पना ही नहीं की जा सकती। एक महिला न केवल बच्चों का लालन-पालन करती है बल्कि अपने घर को भी कुशलतापूर्वक प्रबंधित करती है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। देश की उन्नति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने भारत की प्रमुख महिला स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री सरोजिनी नायडू से राष्ट्रीय महिला दिवस का गहरा नाते के बारे में बताया। उन्होंने विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। सीजेएम कपिल राठी ने प्राचार्या डॉ अनीता शर्मा को जेईईमेंस 2023 में विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई दी। पैनल अधिवक्ता किरण जांगड़ा ने कहा कि हर महिला को कानूनी जानकारी होना जरूरी है, जिससे वह अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग और जागरूक हो सके। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, मातृत्व अवकाश, शिक्षा का अधिकार, पोस्को एक्ट, एसिड अटैक, संपत्ति का अधिकार जैसे महिलाओं के अधिकारों व कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्य व अनेक छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.