लुधियाना में फैक्टरी में विस्फोट, एक मजदूर की मौत, नौ घायल

चंडीगढ़ । पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में शुक्रवार सुबह एक फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में एक मजदूर की जान चली गई और नौ लोग घायल हो गए। यह हादसा कोहाड़ा क्षेत्र में लोहा पिघलाने वाली फैक्टरी में हुआ। मृतक की पहचान शंभू निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। वह कई साल से इस फैक्टरी में काम कर रहा था। घायल मजदूरों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। राम को चंडीगढ़ और पिंटू को लुधियाना रेफर किया गया है। बताया गया है कि मजदूर भट्ठी में लोहा पिघला रहे थे। अचानक एक भट्ठी में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इसमें बुरी तरह झुले शंभू के प्राण पखेरू उड़ गए। बाकी मजदूर झुलस गए। सात मजदूरों का इलाज सिविल अस्पताल लुधियाना में चल रहा है। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाई। पुलिस अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.