लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित कादियान ने 42वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण व 2 सिल्वर मैडल

चंडीगढ़। सेक्टर 20, चंडीगढ़ के लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित कादियान, सीएएमएस,(जो दिल्ली कैंट में तैनात हैं,)ने मास्टर्स एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएएफआई) के तत्वावधान में 27 अप्रैल 2022 से 1 मई 2022 तक चेन्नई में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लिया। MAFI विश्व मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन और एशियन मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र महासंघ है। उन्होंने 800 मीटर दौड़ (राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ) और 1500 मीटर दौड़ में 2 स्वर्ण पदक जीते। साथ ही, उन्होंने 4X100 मीटर रिले और 4X400 मीटर रिले रेस में 2 सिल्वर मेडल जीते। उन्हें 29 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक टाम्परे, फिनलैंड में आयोजित होने वाली विश्व मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.