लोकसभा रूझान : हिमाचल में भाजपा ने चारों सीटों पर बनाई निर्णायक बढ़त, सभी उम्मीदवार एक लाख से अधिक वोटों से आगे

शिमला। हिमाचल में भाजपा एक बार फिर 2014 लोकसभा के चुनाव परिणामों को दोहराने की स्थिति में आ गई है। प्रदेश में भाजपा ने सीटों चारों सीटों पर निर्यायक बढ़त बना ली है। भाजपा के सभी चारों उम्मीदवार एक लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा के अनुराग ठाकुर कांग्रेस उम्मीदवार राम लाल ठाकुर से एक लाख 50 हजार वोटों से आगे चल रही है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर कांग्रेस उम्मीदवार पवन काजल से एक लाख 47 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

मण्डी ससंदीय सीट पर भ्भाजपा को राम स्वरूप शर्मा कांग्रेस उम्मीदवार आश्रय शर्मा से एक लाख 48 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं शिमला आरिक्षत संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप कांग्रेस उम्मीदवार धनी राम शांडिल से एक लाख 34 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकावला है।  हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर मतगणना गुरूवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। 18 मतणगना केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है। गौरतलब है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में रिकार्ड 72.25 फीसदी मतदान हुआ है। साल 2014 में चारों सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.