लोकसभा रूझान : हिमाचल में भाजपा सभी चार सीटों पर बढ़ी बढ़त की ओर अग्रसर

शिमला। हिमाचल में भाजपा ने सभी चारों सीटों पर बड़ी बढ़त बना ली है। शुरूआती पहले दो घण्टों की मतगणना के अनुसार भाजपा के सभी उम्मीदवारों सभी सीटों पर 75 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।  हमीरपुर से भाजपा को अनुराग ठाकुर 95 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी तरह मण्डी में भी भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 91 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 88 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। शिमला आरक्षित संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सुरेश कश्यप 76 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर मतगणना गुरूवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। 18 मतणगना केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है। गौरतलब है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में रिकार्ड 72.25 फीसदी मतदान हुआ है। साल 2014 में चारों सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.