लोस मतगणना रुझान: पंजाब में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा-अकाली दल चार सीटों पर अटकी

चंडीगढ़ । पंजाब में दोपहर एक बजे तक कांग्रेस पार्टी आठ सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। भाजपा के सनी देओल गुरदासपुर में 66103वोट से आगे, कांग्रेस के गुरजीत सिंह व जिला अमृतसर में 57984वोट से आगे हैं। खडूर साहिब में कांग्रेस के जसवीर सिंह गिल 95507 वोट से आगे, जालंधर में कांग्रेस के संतोंख चौधरी 14344 वोट से आगे, होशियारपुर में भाजपा के सोमप्रकाश 32102 वोट से आगे, आनंदपुर साहिब में कांग्रेस के मनीष तिवारी 31656 वोट से आगे, लुधियाना में कांग्रेस के रवनीत बिट्टू 53298वोट से आगे, फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस के अमर सिंह 45859 वोट से आगे, फरीदकोट ने कांग्रेस के मोहम्मद सदीक 48658 वोट से आगे, फिरोजपुर में अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल 106998 वोट से आगे ,बठिंडा में अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल 9684वोट से आगे, संगरूर में आम आम आदमी पार्टी के भगवंत मान मान 58973वोट से आगे पटियाला से कांग्रेस की प्रनीत कौर 103052 वोटों से आगे चल रहे हैं।अबतक पंजाब में 13 सीटों पर कांग्रेस-8,अकाली दल-बीजेपी-4,आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रहे हैं। राज्य में कुल 13 सीटें हैं और इन पर 278 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.