विकास तो दूर, जनता को उनका हक़ तक नहीं मिल पा रहा : अविनाश शर्मा

चंडीगढ़  – चंडीगढ़ की आवाज़ पार्टी के उम्मीदवार अविनाश सिंह शर्मा ने मंगलवार को किशनगढ़  गांव में जनसम्पर्क  अभियान चलाया |  इस दौरान गांववासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया| शर्मा ने कहा की विकास के नाम पर दोनों राजनितिक पार्टियों ने सालों से लूट मचा रखी है | विकास तो दूर,  लोगों का हक़ भी उन्हें नहीं दिया जा रहा है | किशनगढ़ में हजारों जनता को पीने का पानी तक की किल्लत हो रही है।

 साल दर साल चंडीगढ़ की स्थिति बिगड़ती गयी | स्वछता अभियान हो या सड़कों की हालत | सभी मानकों में चंडीगढ़ पिछड़ गया है | उन्होंने कहा की लाल डोरे के नाम पर वर्षों से दोनों पार्टियां भोले भाले मेहनत से कमा कर ने वालेग्रामवासियों को डरा धमका कर वोट लेते आ रहे हैं | पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने 29 अगस्त 2018 को अपने फैसले में लिखा है कि पेरा फेरी एक्ट 1952 चंडीगढ़ में लागू नहीं है। चंडीगढ़ के नेताओं ने भय की राजनीति कर वोटलेते थे। अब भय की राजनीति चंडीगढ़ में नहीं चलने दूंगा। उन्होंने कहा की यदि वे सांसद के रूप में चुने जाते है। तो चंडीगढ़ की जनता कि समस्याओं को संसद में उठाकर दूर करेंगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उनके कामकी बढ़ चढ़कर सराहना की और पूर्ण बहुमत के साथ संसद भेजने का वादा किया |

उन्होंने दावा किया की वे जीत रहे हैं | उन्हें  मिल रहे समर्थन से भाजपा व् कांग्रेस के नेता डरे हुए हैं | वे सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं और जनता इस बार बयानबाजी के चक्कर में नहीं फसेंगी | इस मौके पर सरदार परविंदर सिंह, मोहन अग्रवाल, हर्ष शर्मा समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.