चंडीगढ़

भारतीय शिक्षण संस्थानों को दुनिया का शीर्ष संस्थान बनाने पर सरकार करेगी 400 करोड़ खर्च

नई दिल्ली । देश में विश्‍व स्‍तरीय शिक्षा संस्‍थान बनाने के लिए सरकार ने वित्‍त वर्ष 2019-20 में 400 करोड़...

ईवीएम मशीनें बदलने और छेड़छाड़ की आशंकाओं वाली सूचना ने भाजपा छोड़ अन्य राजनीतिक पार्टियों की उड़ाई नींद

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव-2019 का अंतिम दौर समाप्त होने के बाद से ही देश भर से ईवीएम मशीनें बदलने और छेड़छाड़...

चंडीगढ़ के बेरोजगार युवाओ को पंजाब हरियाणा में सरकारी नौकरी के साथ चंडीगढ़ की नौकरियों में 85 % रिजर्वेशन दिलवाएंगे – चंडीगढ़ की आवाज पार्टी (कैप)

चंडीगढ़:  “चंडीगढ़ की आवाज पार्टी (कैप)” के लोक सभा उम्मीदवार ने चंडीगढ़ के लोगो की समस्याए “सुनो सुनाओ मुद्दा बताओ” अभियान के तहत जानने के...

कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता झांसी शर्मा भाजपा से जुड़ी

चण्डीगढ़:   नैशनलिस्ट महिला कांग्रेस की नैशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की सदस्या झांसी शर्मा  आज  विधिवत रुप से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गई। आज पार्टी कार्यालय कमलम में आयोजित एक कार्यक्रम केदौरान झांसी शर्मा अपनी महिला साथियों के साथ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व मेयर व पार्षद अरुण, सूद जिलाध्यक्ष व पार्षद रविकांत शर्मा और कार्यालय सचिव गजेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने पार्टी में शामिल हुए नई महिलाओं को पार्टी का सरोपा पहना कर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया और कहा कि इनके आने से पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के विजन से अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान झांसी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिये सदैव से सजग रही है। मोदी सरकार में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ अभियान के साथ साथ सुकन्या समृद्धि योजना, जीवन ज्योति बीमायोजना, उज्जवला योजना, जननी सुरक्षा योजना आदि ने महिलाओं के सशक्त किया है।