Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां • दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

मनोरंजन

‘ओ रोमियो’ की कमाई पहले हफ्ते रही औसत, बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखी बड़ी उछाल

Updated on Monday, February 16, 2026 18:41 PM IST

रोमांस और एक्शन से भरपूर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही है। इसका स्पष्ट प्रमाण बॉक्स ऑफिस पर मिल रही प्रतिक्रिया और कमाई है।

रिलीज के पहले दिन फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन वीकेंड में दर्शकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान फिल्म के कलेक्शन में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया। नतीजतन, ‘ओ रोमियो’ ने अब तक 35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

13 फरवरी को रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’ ने पहले हफ्ते 35.51 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जो कि फिल्म की अच्छी शुरुआत का संकेत है। पहले हफ्ते फिल्म औसत रही और रिलीज के पहले दिन 9 करोड़, शनिवार को 14.50 करोड़ और रविवार को 11 करोड़ रुपए की कमाई की। रविवार को फिल्म का कलेक्शन महाशिवरात्रि और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से काफी प्रभावित हुआ है।

इस लिहाज से फिल्म के लिए वीकेंड अच्छा साबित हुआ है और कहा जा रहा है कि इस हफ्ते फिल्म का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है। इसके साथ ही ‘ओ रोमियो’ बीते 7 सालों में अभिनेता की दूसरी सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है।

भले ही फिल्म का वीकेंड अच्छा रहा, लेकिन पहले दिन की कमाई बाकी फिल्मों के ओपनिंग डे के मुकाबले बहुत कम है। 9 फरवरी 2024 को रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” ने पहले दिन पूरे विश्व भर में 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 2022 में फ्लॉप रही फिल्म “जर्सी” ने पहले दिन 4 करोड़ कमाए थे, जबकि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने पहले दिन 20 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए आयाम स्थापित किए थे। अब देखना होगा कि औसत शुरुआत के साथ ‘ओ रोमियो’ इस हफ्ते कितना कमा पाती है।

फिल्म की कमाई को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने नया ऑफर भी निकाला है, जिसमें अब एक टिकट खरीदने पर दूसरी टिकट मुफ्त मिलेगी, लेकिन टिकट की बुकिंग बुक मॉय शो से ही करनी होगी। बता दें कि फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म में नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकारों को भी शामिल किया गया है, लेकिन दोनों का स्क्रीनप्ले टाइम बहुत कम है।

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

: दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

: भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

: दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

: 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

: 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

X