Monday, 19 October 2026
BREAKING
• राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़ • भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने हाईकमान पर छोड़ा राज्यसभा का फैसला, दिल्ली से लौटे सीएम, आज शाम तक नाम सामने आने की संभावना

Updated on Tuesday, March 03, 2026 19:09 PM IST

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में मुलाकात के बाद राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी पर फैसला कांग्रेस हाईकमान के ऊपर छोड़ दिया है। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, महासचिव केसी वेणू गोपाल और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने अपना फीडबैक दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि हाईकमान जिस भी नेता को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाता है, वह स्वीकार्य है। इस बैठक में यह कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची मंगलवार शाम तक फाइनल हो जाएगी और राज्य सरकार को भेज दी जाएगी। चार मार्च को होली की छुट्टी के कारण हिमाचल की एकमात्र सीट के लिए अब नामांकन पांच मार्च को होगा। राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर दो तरह की चर्चा शिमला और दिल्ली में है।

कांग्रेस हाईकमान हिमाचल से बाहर से भी प्रत्याशी भेज सकती है, क्योंकि राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और प्रभारी में से यह चयन हो सकता है, लेकिन दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद हिमाचल कैबिनेट में से किसी मंत्री के प्रत्याशी होने की भी चर्चा चल पड़ी है। हालांकि इससे पहले पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल जैसे नाम राज्यसभा के लिए लिए जा रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी तय होने के बाद ही भाजपा भी प्रत्याशी को लेकर फैसला करेगी। और यदि विपक्षी दल ने नामांकन नहीं भरा, तो 16 मार्च को चुनाव करवाने की जरूरत नहीं रहेगी। अभी राज्यसभा की एक सीट भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हो रही है। इस सीट को भरने के लिए ही अब चुनाव हो रहा है।

Have something to say? Post your comment
हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

: Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

: हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

X