Monday, 19 October 2026
BREAKING
• राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़ • भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

हिमाचल प्रदेश

जनसुनवाई पूरी, जल्द तय होंगी बिजली की नई दरें, बोर्ड ने प्रति यूनिट 10 पैसे बढ़ाने का रखा है प्रस्ताव

Updated on Tuesday, March 03, 2026 19:12 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बिजली की नई दरों को तय करने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष सभी पक्षों की जनसुनवाई पूरी हो चुकी है। आयोग अब प्राप्त सुझावों, आपत्तियों और बिजली बोर्ड की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों का अध्ययन कर रहा है, जिसके बाद मार्च माह के अंत तक नियामक आयोग नए बिजली टैरिफ को लेकर घोषणा करेगा। इसे नए वित वर्ष से लागू किया जाएगा। फिलहाल अब सबकी निगाहें आयोग के निर्णय पर टिकी हुई है। बता दें कि राज्य बिजली बोर्ड ने आगामी वित्त वर्ष के लिए टैरिफ याचिका दायर करते हुए दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। बोर्ड का तर्क है कि बिजली खरीद लागत में लगातार इजाफा हुआ है। प्रदेश में जल विद्युत उत्पादन होने के बावजूद सर्दियों के दौरान मांग को पूरा करने के लिए बिजली खरीदनी पड़ती है। इसके अलावा ट्रांसमिशन, रखरखाव, वेतन, पेंशन और अन्य प्रशासनिक खर्चों में भी वृद्धि हुई है।


लिहाजा बोर्ड के खर्च और राजस्व के अंतर को पूरा करने के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट बिजली की दर में बढ़ोतरी की जरूरत है, लेकिन बोर्ड की ओर से प्रति यूनिट दस पैसे तक बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को दिया है। हालांकि आयोग यह भी देखेगा कि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ कितना पड़ेगा और क्या किसी श्रेणी को राहत दी जा सकती है। पता चला है कि जनसुनवाई के दौरान घरेलू उपभोक्ताओं, उद्योग संगठनों, होटल कारोबारियों और किसान प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पक्ष रखे। पता चला है कि जनसुनवाई के दौरान उपभोक्ता संगठनों ने सुझाव दिया कि लाइन लॉस कम करने और बिजली चोरी रोकने पर अधिक ध्यान दिया जाए, ताकि दर बढ़ाने की आवश्यकता कम पड़े।


उपभोक्ताओं की मांगें
उपभोक्ताओं ने जनसुनवाई के दौरान बिजली टैरिफ को कम करने की बात भी कही है। जाहिर है कि प्रदेश में नए बिजली टैरिफ तय करने से पहले विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश के शिमला, बद्दी और धर्मशाला में फरवरी माह के दौरान जनसुनवाई की है और इस दौरान बिजली टैरिफ को लेकर उपभोक्ताओं की राय जानी है। अब नियामक आयोग सभी तथ्यों की समीक्षा कर अंतिम निर्णय लेगा। बहरहाल प्रदेश के लाखों घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं की नजरें आयोग के फैसले पर टिकी हैं।

 

Have something to say? Post your comment
हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

: Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

: हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

X