Monday, 19 October 2026
BREAKING
• राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़ • भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

हिमाचल प्रदेश

21 मार्च को आएगा हिमाचल का बजट, 18 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र का दूसरा चरण

Updated on Wednesday, March 04, 2026 17:41 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 मार्च को अपना चौथा बजट पेश करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी, जबकि तीन दिन अवकाश रहेगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा ने चौदहवीं विधानसभा के ग्यारहवें सत्र के दूसरे चरण को लेकर मंगलवार को अस्थायी कार्यसूची जारी कर दी है। जारी अस्थायी कार्यसूची के तहत 18 मार्च को सुबह 11 बजे बजट बजट सत्र का दूसरा चरण आरंभ होगा और इस दौरान शोकोद्गार, यदि कोई हो, के अलावा शासकीय व विधायी कार्य के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा होगी। 19 मार्च को शासकीय/विधायी कार्य के अलावा अनुपूरक बजट प्रथम एवं अंतिम किस्त वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रस्तुतीकरण एवं पारण के अलावा सामान्य चर्चा, मांगों पर चर्चा एवं मतदान और विनियोग विधेयक, विचार-विमर्श एवं पारण तथा राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 20 मार्च को भी शासकीय/ विधायी कार्य के अलावा राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव-चर्चा एवं पारण होगा।


21 मार्च को बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 प्रस्तुतिकरण होगा, जिसके बाद 22 मार्च को अवकाश रहेगा। अस्थायी कार्यसूची के तहत 23, 24 और 25 मार्च को शासकीय/विधायी कार्य के अलावा बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 सामान्य चर्चा एवं समापन होगा। इससे अगले दिन 26 मार्च को फिर अवकाश रहेगा। 27 और 28 मार्च को शासकीय/विधायी कार्य के अलावा बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 मांगों पर चर्चा एवं मतदान और 29 मार्च को अवकाश रहेगा। 30 मार्च को शासकीय/विधायी कार्य से सत्र के दिन की शुरुआत होगी। तदोपरांत बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2026-27 पर मांगों पर चर्चा एवं मतदान के अलावा विनियोग विधेयक पुर: स्थापना, विचार-विमर्श एवं पारण और 31 मार्च को शासकीय/विधायी कार्य के बाद गैर सरकारी सदस्य दिवस रहेगा। पहली और दो अप्रैल को शासकीय/ विधायी कार्य होंगे। बता दें कि इससे पहले बजट सत्र का पहला चरण तीन दिनों 16 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित किया गया था, जिसमें सरकार की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को लेकर लाए संकल्प प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी और संकल्प प्रस्ताव पारित हुआ था।

Have something to say? Post your comment
हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

: Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

: हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

X