Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

नई दिल्ली

दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास

Updated on Thursday, March 05, 2026 16:23 PM IST

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित लद्दाख बुद्ध विहार इलाके में फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। यह पुल लद्दाख बुद्ध विहार–मॉनेस्ट्री मार्केट क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिसकी मांग यहां रहने वाले लोग कई वर्षों से कर रहे थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन खास है, क्योंकि लद्दाख बुद्ध विहार के लोगों की एक पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। इस इलाके में रहने वाले लद्दाख के भाई-बहन कई वर्षों से एक फुटओवर ब्रिज की मांग कर रहे थे। लोगों ने पिछली सरकारों के सामने कई बार अपनी बात रखी, सैकड़ों बार आवेदन और अनुरोध भी किए, लेकिन यह छोटा सा काम भी पूरा नहीं हो पाया।


हमारी सरकार ने बेहद कम समय में ही इसे कर दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की इच्छा हो, तो ऐसे कामों को पूरा होने में ज्यादा समय नहीं लगता। रेखा गुप्ता के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए सभी जरूरी परमिशन ले ली गई हैं और सरकार का लक्ष्य है कि करीब छह महीने के भीतर यह फुट ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो जाए। उनका कहना है कि यह पुल बनने के बाद इलाके के लोगों को सड़क पार करने में काफी सहूलियत होगी और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी भी आसान बनेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि पूरे देश की झलक है। भारत के अलग-अलग राज्यों से आए लोग यहां रहते हैं और दिल्ली की पहचान का हिस्सा बनते हैं। उन्होंने कहा कि जो परिवार लद्दाख से आकर यहां बसे हैं। उन्होंने दिल्ली को अपना घर बना लिया है और दिल्ली ने भी उन्हें खुले दिल से अपनाया है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि इन सभी समुदायों की जरूरतों को समझे और उन्हें बेहतर सुविधाएं दे।

 

रेखा गुप्ता ने बताया कि इस फुटओवर ब्रिज का डिजाइन भी खास तरीके से तैयार किया जा रहा है। कोशिश यह है कि यहां रहने वाले लोगों को अपने मूल स्थान लद्दाख की संस्कृति और पहचान की झलक भी महसूस हो। लद्दाख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस पुल के लिए लोग कई साल से संघर्ष कर रहे थे और अब आखिरकार उनकी मांग पूरी होने जा रही है। उनके मुताबिक यह प्रोजेक्ट इलाके के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X