Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि • कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल शिक्षा विभाग का यू-टर्न: स्कूलों के विलय का फैसला रद्द, जारी की नई अधिसूचना

Updated on Thursday, March 12, 2026 18:34 PM IST

शिमला : प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए कई सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विलय संबंधी फैसले में बदलाव किया है। बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार बिलासपुर में पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल (ब्वायज) बिलासपुर और गवर्नमैंट गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल बिलासपुर को मिलाकर एक को-एजुकेशनल स्कूल बनाने का निर्णय रद्द कर दिया गया है। अब दोनों स्कूल स्वतंत्र रूप से को-एजुकेशनल संस्थानों के रूप में कार्य करेंगे। इनमें पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल बिलासपुर को लीड स्कूल बनाया गया है तथा इसे सीबीएसई से संबद्ध किया गया है, जबकि गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल बिलासपुर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा।

इसी तरह मंडी में पीएम श्री मॉडल (गर्ल्स) सीनियर सैकेंडरी स्कूल और गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी (ब्वायज) स्कूल मंडी के प्रस्तावित विलय को भी रद्द कर दिया गया है। अब दोनों स्कूल अलग-अलग को-एजुकेशनल स्कूल के रूप में चलेंगे। गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल मंडी को लीड स्कूल बनाते हुए इसे सीबीएसई से जोड़ा गया है, जबकि पीएम श्री मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा।

कुल्लू में शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है, जबकि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त धर्मशाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्वायज) धर्मशाला को प्रस्तावित विलय के लिए लीड स्कूल घोषित किया गया है तथा इसे सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा। वहीं नालागढ़ में भी लड़कों और लड़कियों के सरकारी स्कूलों को को-एजुकेशनल स्कूल में परिवर्तित करते हुए पुनर्गठित किया गया है।

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X