Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

नई दिल्ली

सफदरजंग अस्पताल में पहली बार ‘क्रिटिकल केयर क्लिनिक’ की शुरुआत, ICU से ठीक हुए मरीजों को मिलेगा ऑनलाइन फॉलो-अप

Updated on Friday, March 13, 2026 17:08 PM IST

राजधानी नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए देश में पहली बार क्रिटिकल केयर क्लिनिक (Critical Care Clinic) शुरू करने का निर्णय लिया है। यह क्लिनिक खास तौर पर उन मरीजों के लिए होगा जो आईसीयू में इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट चुके हैं और जिन्हें आगे भी विशेषज्ञों की निगरानी की जरूरत होती है।

इस नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन फॉलो-अप क्लिनिक eSanjeevani ओपीडी पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा। यह सेवा हर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आईसीयू से डिस्चार्ज हुए मरीज या उनके परिजन ऑनलाइन लॉग-इन कर सफदरजंग अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। इससे मरीजों को अस्पताल आने की जरूरत कम होगी और उन्हें घर बैठे विशेषज्ञ सलाह मिल सकेगी।

इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन शनिवार को सुबह 11 बजे अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल द्वारा डायरेक्टर मीटिंग रूम में किया जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि आईसीयू में गंभीर बीमारियों से उबरने वाले मरीजों को अक्सर लंबे समय तक चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में यह ऑनलाइन क्लिनिक न केवल मरीजों और उनके परिजनों के लिए सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि देश में डिजिटल हेल्थकेयर और टेलीमेडिसिन सेवाओं को भी मजबूत करेगा।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह पहल आने वाले समय में हजारों आईसीयू सर्वाइवर्स के लिए लाभकारी साबित होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X