धर्मशाला। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा हवाई अड्डे पर राज्यपाल कविंदर गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। उपराष्ट्रपति आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे हैं। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद श्री राधाकृष्णन पहली बार हिमाचल प्रदेश आए हैं।