Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि • कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

हिमाचल प्रदेश

LPG की कमी की आशंका से हिमाचल में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री बढ़ी

Updated on Saturday, March 14, 2026 20:58 PM IST

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी का असर छोटे ढाबों और चाय की दुकानों पर असर दिखने लगा है और लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव और अन्य कुकिंग उपकरणों की खरीद बढ़ा दी है। राजधानी शिमला में पारंपरिक लकड़ी के सामान और सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानों के लिए जाने जाने वाले व्यस्त लक्कड़ बाजार इलाके में एलपीजी खत्म होने के कारण कम से कम दो चाय की दुकानों को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा। छोटे फूड वेंडरों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की रीफिल में देरी से उनका रोज़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

घरेलू उपभोक्ता कुलदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले एलपीजी सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक आपूर्ति नहीं की गई है। गैस एजेंसी जाने पर उन्हें बताया गया कि बॉटलिंग प्लांट पर एलपीजी ट्रकों की लंबी कतार के कारण आपूर्ति में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब काम जारी रखने के लिए इंडक्शन चूल्हा या कोयला-लकड़ी का सहारा लेना पड़ सकता है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि आपूर्ति बाधित होने की आशंका से लोगों में घबराहट बढ़ी है और कई उपभोक्ता पहले से सिलेंडर बुक करा रहे हैं, जिससे सप्लाई चेन पर अस्थायी दबाव बना है। संजौली निवासी संजीव सुंटा के अनुसार भविष्य में कमी की आशंका के कारण लोगों ने अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है। इस बीच इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेचने वाले दुकानदारों के यहां मांग में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। लोअर बाजार स्थित एक दुकान के सेल्समैन विजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उनकी दुकान पर एक ही दिन में लगभग 25 इंडक्शन स्टोव बिके, जो अब तक की सबसे ज्यादा दैनिक बिक्री है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की आपूर्ति स्थिर होने के कारण लोग तेजी से इलेक्ट्रिक उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों में भी कई परिवार एलपीजी बचाने के लिए पारंपरिक लकड़ी के चूल्हों या इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग करने लगे हैं। चेओग गांव की निवासी कांता राटा ने बताया कि वे आपात स्थिति के लिए हमेशा लकड़ी का भंडार रखती हैं। प्रशासन ने हालांकि एलपीजी की जमाखोरी या कालाबाजारी की खबरों को खारिज किया है। शिमला के जिला खाद्य नियंत्रक ने कहा कि राज्य में एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है और लोगों से घबराकर बुकिंग न करने की अपील की गई है।

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कट्याल ने भी कहा कि एलपीजी आपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली से नियंत्रित होती है, जिससे जमाखोरी की संभावना कम रहती है। उन्होंने बताया कि बद्दी, ऊना और अंबाला स्थित बॉटलिंग प्लांट से सिलेंडरों की आपूर्ति जारी है, हालांकि परिवहन संबंधी देरी के कारण कभी-कभी हल्की कमी महसूस हो सकती है।

इस बीच उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने सरकार से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को व्यवस्थित करने पर विचार करने की मांग की है। हिमाचल प्रदेश स्टेट रेस्टोरेंट एंड होटल एसोसिएशन के संयोजक मोहिंदर सेठ के अनुसार अस्थायी राशनिंग व्यवस्था से स्थिति को स्थिर किया जा सकता है। पिछले दो दिनों में शिमला, हमीरपुर, सोलन, किन्नौर और कांगड़ा के जिला प्रशासन ने भी बयान जारी कर जनता को भरोसा दिलाया है कि राज्य में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और लोगों को घबराकर अग्रिम बुकिंग से बचना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X