Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि • कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

हिमाचल प्रदेश

BPL में 75 हजार परिवार चयनित, मनरेगा में 50 दिन से कम काम करने वाले परिवारों को शामिल करने पर विचार

Updated on Monday, March 16, 2026 16:51 PM IST

शिमला : प्रदेश में बीपीएल की श्रेणी में 75 हजार 434 परिवारों को शामिल किया गया है। हालांकि बीपीएल के पांचवें चरण की प्रक्रिया अभी जारी है। बीपीएल प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 मार्च, 2026 तक खंड स्तरीय समिति द्वारा पात्र परिवारों की पंचायतवार सूची जारी की जाएगी। यह सूची बीपीएल सर्वे के पांचवें चरण के रूप में प्रकाशित की जाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से फेस एक से फेस चार के तहत की गई सभी कार्रवाइयां, तैयार की गई सूचियां और लिए गए निर्णय पहले की तरह मान्य रहेंगे। पांचवें चरण के लिए संशोधित मानदंडों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, सत्यापन, अनुमोदन, अपील, अभिलेख संशोधन और समय-सीमा से जुड़ी प्रक्रिया पहले जारी अधिसूचनाओं के अनुसार ही पूरी की जाएगी।


ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने बताया कि बीपीएल के पहले चरण में 27144 परिवारों को बीपीएल में शामिल किया गया है। इसके अलावा दूसरे चरण में 21547 परिवारों को बीपीएल में शामिल किया गया है। वहीं तीसरे चरण में 11997 परिवारों को बीपीएल में शामिल किया गया है। इसके अलावा चौथे चरण में 14746 परिवारों को बीपीएल में शामिल किया गया है। बीपीएल के पांचवें चरण की प्रक्रिया अभी चल रही है। बीपीएल परिवारों को चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 मार्च तक पांचवें चरण की सूची जारी कर दी जाएगी।


जरूरतमंदों को राहत
गत दिनों सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर नए निर्देश जारी किए थे। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पहले जारी दिशा-निर्देशों में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया गया है कि ऐसे परिवार, जिनके सभी वयस्क सदस्यों ने पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत 50 दिन से कम काम किया है, उन्हें बीपीएल सूची में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। संशोधित आदेश के अनुसार, पहले चरण से चौथे चरण तक हुए सर्वे के दौरान प्राप्त आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से ऐसे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अब तक बीपीएल सूची से बाहर रह गए थे।

 

Have something to say? Post your comment
कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

X