Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

जन्नत जुबैर और भाई अयान पर हमला, पुलिस जांच जारी, टीम ने जारी किया बयान

Updated on Tuesday, March 17, 2026 12:05 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री जन्नत जुबैर रहमानी और उनके छोटे भाई अयान को हाल ही में हाईवे पर एक गंभीर हमले का सामना करना पड़ा। आरोप है कि पनवेल इलाके में दिन के समय में किसी अनजान व्यक्ति ने इन दोनों भाई-बहन पर शारीरिक हमला किया और उनका पीछा भी किया। इस घटना में दोनों बाल-बाल बचे और अभी सुरक्षित हैं। मामले को लेकर टीम ने बयान जारी किया है। जन्नत और उनके परिवार ने किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की और कहा कि जांच पूरी होने के बाद सही जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल, दोनों सुरक्षित हैं, और फैंस उनकी जल्द से जल्द पूरी रिकवरी और न्याय की कामना कर रहे हैं। जन्नत जुबैर की टीम ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर मामले की पूरी जानकारी दी। बयान में लिखा है, “सभी को नमस्कार। हम आपको बताना चाहते हैं कि जन्नत और अयान को हाईवे पर खराब अनुभव से गुजरना पड़ा। उन पर शारीरिक हमला किया गया और उनका पीछा भी किया गया।"

जन्नत जुबैर की सोशल मीडिया फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है, जहां फैंस हमेशा उनके साथ जुड़े रहते हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। अभी तक हमले के पीछे की वजह या आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
टीम ने आगे अपील की, “कृपया सिर्फ इस जानकारी पर भरोसा करें। अटकलें लगाने या बिना पुष्टि वाली खबरें फैलाने से बचें। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अधिकारी मामले को लेकर एक्टिव हैं। जन्नत और अयान अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। हम आपकी चिंता की कद्र करते हैं और आपके लगातार समर्थन के लिए आभारी हैं।”

इस घटना की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हड़कंप मच गया। कई यूजर्स ने चिंता जताते हुए उनकी सलामती की प्रार्थना और दोनों की सुरक्षा की दुआएं मांगीं। एक फैन ने लिखा, “उम्मीद है आप दोनों अब ठीक होंगे। ईश्वर आपकी रक्षा करे।” दूसरे ने कहा, “यह बहुत डरावना रहा होगा। खुशी है कि आप सुरक्षित हैं। आप दोनों हमेशा सुरक्षित रहें।”
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “जो हुआ सुनकर बहुत डर लग रहा है, लेकिन खुशी है कि आप दोनों ठीक हैं। अपना ख्याल रखें, हम हमेशा आपके साथ हैं!” एक फैन ने इंसाफ की मांग करते हुए लिखा, “जल्द से जल्द आपको न्याय मिले। अपना ध्यान रखें।”

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X