Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

Updated on Saturday, March 21, 2026 19:59 PM IST

मुंबई : एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के साथ हर तरफ से वाहवाही बटोरी है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई बड़े स्टार्स फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब इस लिस्ट में निर्देशक एस.एस. राजामौली का भी नाम जुड़ गया है। फिल्म देखने के बाद निर्देशक एसएस राजामौली इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की जमकर सराहना की। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने आदित्य धर, रणवीर सिंह और पूरी टीम को बधाई दी। राजामौली ने लिखा, "पहले मुझे फिल्म 'धुरंधर' बहुत पसंद आई थी, लेकिन 'धुरंधर : द रिवेंज' ने स्केल और भावनाओं के मामले में मूल फिल्म को पीछे छोड़ दिया। फिल्म की कहानी, कलाकारों का चयन, तकनीकी पक्ष, संगीत, धुरंधर का निर्माण और निर्देशन सब कुछ शानदार है, लेकिन सबसे खास बात इसके भावनात्मक पहलू हैं। कहानी में ऐसे ट्विस्ट हैं जो तनाव के साथ भावनाएं भी जगाते हैं।"


निर्देशक ने आदित्य धर को कमाल का बताया और कहा कि करीब 4 घंटे की लंबी फिल्म बनाना और फिर उसे रिलीज करना बड़ी हिम्मत का काम है, लेकिन सबसे खास बात ये है कि दर्शक पूरी फिल्म में सीट से चिपके रहे।


रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर राजामौली ने खास तारीफ की। उन्होंने लिखा, "रणवीर, क्या कमाल की एक्टिंग की है। बहन के साथ शेड वाला सीन तो एक्टिंग का मास्टरक्लास है। शुरुआत से क्लाइमैक्स तक दोनों किरदारों (हमजा और जसकीरत) में तुमने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।"
आर. माधवन की एक्टिंग की भी उन्होंने सराहना की। राजामौली ने लिखा, "माधवन जी, आपने पूरे देश की बेबसी और हताशा को इतनी सच्चाई से दिखाया कि आपकी जीत हमारी अपनी जीत जैसी लगी। पूरी टीम को इस बड़ी सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई।"


आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म देशभक्ति, जियोपॉलिटिकल ट्विस्ट, हाई-वोल्टेज एक्शन और इमोशनल ड्रामा का मिश्रण है। यह 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X