Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

Updated on Monday, March 23, 2026 17:23 PM IST

मुंबई : अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म विभाजन के समय की कहानी पर केंद्रित है और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित है। सोमवार को अभिनेता ने अपनी मां को याद करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर में सनी अपनी मां के बहुत करीब झुके हुए नजर आ रहे हैं। दोनों हल्की-हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की तरफ देख रहे हैं। अभिनेता ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "मां।" बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। दोनों की शादी 1954 में हुई थी, जब धर्मेंद्र का फिल्मी सफर अभी शुरू भी नहीं हुआ था। इस शादी से उनके चार बच्चे हैं – दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, जो दोनों ही बॉलीवुड में बड़े नाम हैं, और दो बेटियां विजेता और अजीता। प्रकाश कौर ज्यादातर मीडिया से दूर रहती हैं लेकिन सनी और बॉबी अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर शेयर करते हैं। हालांकि, अभिनेता की बहनें भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

सनी अभी हाल ही में अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे। यह जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ का एक स्टैंडअलोन सीक्वल है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा है। फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसके बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इसके अलावा, अभिनेता सनी देओल राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित एक पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगे। 1947 में भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X