Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

दुनिया

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

Updated on Thursday, March 26, 2026 18:03 PM IST

इस्तांबुल : काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज को नुकसान जरूर पहुंचा। तुर्की के परिवहन मंत्री अब्दुलकादिर उरालोग्लू के हवाले से इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस्तांबुल के बोस्फोरस जलडमरूमध्य के पास रूस से आ रहे तुर्की के टैंकर 'अल्टुरा' पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन चालक दल के सभी 27 तुर्की नागरिक सुरक्षित हैं। मंत्री ने कहा, “हमारा मानना है कि इंजन रूम को खास तौर पर टारगेट किया गया था। हमला ड्रोन से नहीं, बल्कि पानी के लेवल पर एक अनमैन्ड सरफेस व्हीकल से किया गया था।”

उरालोग्लू ने यह नहीं बताया कि जहाज पर हमला उनके जलक्षेत्र में हुआ या नहीं, लेकिन तुर्की के एनटीवी न्यूज चैनल ने बताया कि यह जहाज तुर्की की कंपनी बेसिकटास का है और इस पर सिएरा लियोन का झंडा लगा है। इसने शिप-ट्रैकिंग डेटा का हवाला देते हुए बताया कि यह रूस के नोवोरोस्सिय्स्क पोर्ट से लगभग 10 लाख बैरल क्रूड ऑयल लेकर निकला था और बोस्फोरस जलडमरूमध्य से बमुश्किल 30 किलोमीटर दूर था।

जहाज पर 1,40,000 टन कच्चा तेल था जो रूस से लाया जा रहा था। मंत्री के अनुसार, जहाज के ब्रिज और इंजन रूम को नुकसान हुआ, जिससे इसमें पानी भरने की सूचना मिली।
इससे पहले भी, दिसंबर 2025 में काला सागर में ही तुर्की के कई अन्य जहाजों को रूसी हमलों में निशाना बनाए जाने की रिपोर्टें आई थीं। यह क्षेत्र रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण तनावपूर्ण बना हुआ है। कुछ हमलों के बाद राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने ब्लैक सी को “टकराव का इलाका” न बनाने की चेतावनी दी थी।
तुर्की, जिसका उत्तरी किनारा यूक्रेन और क्रीमिया के बीच है, ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से कीव और मास्को दोनों के साथ करीबी रिश्ते बनाए रखे हैं।

Have something to say? Post your comment
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

X