Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

'सिनेमा में बढ़नी चाहिए महिलाओं की भागीदारी', अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कंगना रनौत का बयान

Updated on Thursday, March 26, 2026 18:29 PM IST

नई दिल्ली : नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज हो चुका है, जो 30 मार्च तक चलेगा। फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में कंगना रनौत, हेमा मालिनी, विक्की कौशल, सान्या माल्होत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनुपम खेर और लॉरेन गॉटलिब जैसे स्टार्स को देखा गया। समारोह में पहुंची भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सिनेमा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात की। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अगर महिलाओं को प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा, तो हम उनके दृष्टिकोण को नहीं समझ पाएंगे। इसीलिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। धीरे-धीरे, जिस तरह प्रधानमंत्री इसे राजनीति में ला रहे हैं, मुझे लगता है कि फिल्मों को भी महिलाओं के लिए मंच प्रदान करना चाहिए, चाहे वह फिल्म समारोहों के माध्यम से हो, स्टूडियो के समर्थन से हो या उनके संघर्षों को प्रदर्शित करके हो, भले ही वे छोटे ही क्यों न हों। उन्हें किसी भी तरह से प्रोत्साहित करना एक बड़ा कदम होगा।"

समारोह में पहुंचे अभिनेता अरविंद स्वामी ने एआई पर अपने विचार रखे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की क्षमताओं का दायरा बहुत ही व्यापक होने वाला है। भविष्य में हम बिना किसी की मदद के भी फिल्में बना सकेंगे, यहां तक कि एक व्यक्ति भी पूरी फीचर फिल्म बना सकता है। उपकरण बहुत तेजी से विकसित हो रहे हैं। अभी इसका इस्तेमाल छोटे पैमाने पर किया जा रहा है, लेकिन भविष्य में उसका स्तर बढ़ने वाला है।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही अभिनेता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद हेमा मालिनी ने दी।
धर्मेंद्र के अलावा, शर्मिला टैगोर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम का उद्धाटन दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया। पांच दिन चलने वाले कार्यक्रम में सिनेमा के कई सितारे शिरकत करने वाले हैं।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X