Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

पुलिस से पर्यटन तक छाया 'जमील जमाली' का डायलॉग, राकेश बेदी का किरदार बना डिजिटल 'धुरंधर'

Updated on Thursday, March 26, 2026 18:31 PM IST

नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' का ‘मेरा बच्चा है तू’ डायलॉग जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। यह डायलॉग अभिनेता राकेश बेदी के निभाए गए जमील जमाली किरदार से जुड़ा है, जिसने अपने खास अंदाज और मजेदार शैली से दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई है। अब यही किरदार और उसका संवाद सरकार के कई विभागों के जागरुकता अभियानों का हिस्सा बन चुका है। जमील जमाली के किरदार की बात करें, तो इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका सरल, अपनापन भरा और हास्यपूर्ण अंदाज है। यह किरदार अपने संवादों के जरिए सीधे दिल तक पहुंचता है और गंभीर बातों को भी हल्के-फुल्के तरीके से समझा देता है। राकेश बेदी ने इस किरदार में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, सहज अभिनय और संवाद अदायगी से जान डाल दी है। यही वजह है कि जमील जमाली अब सिर्फ एक किरदार नहीं बल्कि एक ट्रेंड बन चुका है, जिसे हर वर्ग के लोग पसंद कर रहे हैं। जमील जमाली के संवाद की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई सरकारी संस्थान इसे अपने-अपने अंदाज में इस्तेमाल कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा या यातायात जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए इस ट्रेंड को अपनाया। अपने संदेश में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से हेलमेट पहनने की अपील करते हुए लिखा, ‘ये ले हेलमेट पहन, मेरा बच्चा है तू। हेलमेट पहनेगा तभी सयाना बनेगा।’ इस तरह के रचनात्मक संदेश लोगों को नियमों के प्रति आकर्षित करने में कारगर साबित हो रहे हैं।
वहीं, राजस्थान पर्यटन विभाग ने भी इस ट्रेंड का इस्तेमाल करते हुए अपनी मेहमाननवाजी को दर्शाया। पोस्ट के जरिए राजस्थान की संस्कृति और स्वाद को मजेदार अंदाज में प्रस्तुत किया गया। विभाग ने राजस्थानी थाली के साथ संदेश दिया, ‘मेहमान हैं आप... और मेहमाननवाजी हमारी पहचान।’

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने भी यात्रियों को आकर्षित करने के लिए ‘मेरा बच्चा है तू’ ट्रेंड का सहारा लिया। इस संदेश में हल्के-फुल्के अंदाज के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है। विभाग ने अपने ऐप के प्रचार में लिखा, यदि आप अभी भी यह सोच रहे हैं कि उत्तर प्रदेश की यात्रा कहां से शुरू करें, तो टेंशन न ले, बच्चा है तू मेरा यूपी टूरिज्म ऐप डाउनलोड कर और एक क्लिक में पूरे राज्य की जानकारी प्राप्त कर।

इसके अलावा, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने भी लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए इस ट्रेंड को अपनाया। उन्होंने ‘धुरंधर’ बनकर खाने में मिलावट की पहचान करने की सलाह दी और डार्टबुक के जरिए आसान जांच तरीकों की जानकारी देने पर जोर दिया। एफएसएसएआई ने लिखा, बच्चा है तू मेरा खाद्य असली और नकली की पहचान करना सीख ले।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X