Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

दुनिया

ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर

Updated on Friday, March 27, 2026 13:07 PM IST

अमेरिका और इजरायल की एयर स्ट्राइक से शुरू हुए संघर्ष में ईरान में 1,500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ये आकंड़े ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए हैं। दावा ये भी है कि संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है, क्योंकि अधिकारियों ने अभी तक पूर्ण गणना नहीं की है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का अनुमान है कि संघर्ष से हुई तबाही से देश में बड़े पैमाने पर विस्थापन भी हुआ है। यूएनएचसीआर के मुताबिक, 28 फरवरी को हमले शुरू होने के बाद से ईरान में 3.2 मिलियन (32 लाख) लोग जो आबादी का 3 प्रतिशत से ज्यादा है पहले ही बेघर हो चुके हैं।

संघर्ष के सत्ताईस दिन बाद, सहायता एजेंसियां और ईरान की सीमा से लगे देश एक संभावित शरणार्थी संकट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं क्योंकि आम लोग हिंसा के डर से सुरक्षित स्थानों की तलाश में भाग रहे हैं। तुर्की, तुर्कमेनिस्तान और अजरबैजान ने बॉर्डर, सीमित अधिकृत क्रॉसिंग और कभी-कभी तीसरे देश के नागरिकों को निकालने की रिपोर्ट दी है।

इराक से वापसी की संख्या कम रही, और 325 ईरानी नागरिकों ने संकट का हवाला देते हुए बॉर्डर पार किया है। ईरान में, लोगों को अपने टूटे-फूटे घरों से निकलने पर मजबूर होना पड़ा है। कई अस्पताल, परमाणु संयंत्र, रिफाइनरी और डीसेलिनेशन (खारे पानी को मीठा करना) प्लांट पर असर पड़ा है।

ईरान में संघर्ष शुरू होने के बाद से 85,176 से अधिक सिविलियन साइट्स को नुकसान पहुंचा है, जिसमें 282 स्वास्थ्य केंद्र, 600 स्कूल, और 64,583 आवास शामिल हैं। अकेले तेहरान में, शहर प्रशासन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि राजधानी में लगभग 14,000 रिहायशी आवासों को नुकसान पहुंचा है और कम से कम 6,000 लोगों को म्युनिसिपल होटलों में ठहराया गया है।

ईरान अकेला ऐसा देश नहीं है जहां तेजी से बढ़ते संघर्ष की वजह से लोगों के सामने विस्थापन का संकट पैदा हो हुआ है। लेबनान की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। इजरायली सैन्य अभियान के चलते दक्षिणी लेबनान के हजारों लोग अपने घर-इलाके छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल (एनआरसी) के अनुसार, इजरायली सेना ने अपनी सैन्य कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कई इलाकों को खाली कराने का आदेश जारी किया। इस आदेश से प्रभावित क्षेत्र करीब 1,470 वर्ग किलोमीटर (568 वर्ग मील) से अधिक है, जो लेबनान के कुल क्षेत्रफल का लगभग 14 प्रतिशत हिस्सा है

Have something to say? Post your comment
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

X