Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

मौजूदा हालात पर ट्विंकल खन्ना की मजाकिया टिप्पणी, भारत की कूटनीति गुजराती गरबे जैसी

Updated on Sunday, March 29, 2026 18:13 PM IST

मुंबई : 'बरसात' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना फिल्मी पर्दे से भले ही दूर हैं, लेकिन अपनी किताबों और सोशल मीडिया पोस्ट से लगातार सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अंतरराष्ट्रीय राजनीति और नेताओं के व्यवहार पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। अपने पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो का जिक्र किया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री के सामने पर्ल हार्बर पर टिप्पणी करते नजर आते हैं। ट्विंकल खन्ना ने दावा किया कि अब ट्रंप हमारी रसोई तक घुस चुका है और एक नारंगी रंग के आदमी की वजह से 14 लाख भूरे रंग के लोगों का पूरा देश बेतहाशा इंडक्शन स्टोव खरीद रहा है।


अभिनेत्री ने भारत की कूटनीति की तुलना गुजराती गरबा से करते हुए कहा कि यह सभी को साथ लेकर चलने और बिना किसी को आहत किए संतुलन बनाए रखने का तरीका है। उन्होंने लिखा, "हाल ही में एक वीडियो में ट्रंप जापानी प्रधानमंत्री के सामने बैठे हैं और पर्ल हार्बर पर चुटकुला सुना रहे हैं। पिछली सरकारों में कूटनीति खूब फल-फूल रही थी, लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे ट्रंप ने इसे देश से निकाल दिया हो। वहीं, मुझे हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ करनी ही पड़ेगी। वह पुतिन की पीठ थपथपा रहे हैं, ईरान के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, इजराइल के साथ सहमति में सिर हिला रहे हैं, ट्रंप को गले लगा रहे हैं और फोन पर बातचीत के जरिए खाड़ी देशों के साथ संबंध सुधार रहे हैं।

इसे कहते हैं वैश्विक गरबा। सिर्फ गुजराती ही जानते हैं कि किसी को ठेस पहुंचाए बिना समूह में कैसे गोल-गोल घूमना है।" साथ ही ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में अपनी जीवनशैली और डाइट का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि वे ट्रंप की तुलना में गलत डाउट फॉलो कर रही हैं, क्योंकि उनके अंदर उतनी ऊर्जा नहीं है, जितनी ट्रंप के अंदर है। उन्होंने लिखा, खबरों के मुताबिक ट्रंप डाइट कोक और फ्राइड चिकन खाकर ही गुजारा करते हैं, शायद ही कभी व्यायाम करते हैं और 79 साल की उम्र में भी उनमें एक युवा ऑरंगुटान जैसी ऊर्जा है, जबकि वे सैन्य अभियान चलाते हैं, जापानियों को नाराज करते हैं और वैश्विक बाजारों को ध्वस्त कर देते हैं। जाहिर है, मैं गलत एक्सपर्ट की राय ले रही हूं।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X