Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताना गलत, शो का हाउसफुल होना दर्शकों की पसंद का सबूत : अनुपम खेर

Updated on Wednesday, April 01, 2026 17:34 PM IST

मुंबई : भारतीय सिनेमा में कई बार फिल्में रिलीज होते ही विवादों में घिर जाती हैं। ऐसा ही कुछ डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' के साथ हुआ। कुछ आलोचक और दर्शक इसे 'प्रोपेगेंडा फिल्म' कह रहे हैं, लेकिन वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने इसे नकारते हुए कहा कि असली मायने और सफलता दर्शकों की पसंद में ही छिपी है। अनुपम खेर ने फिल्म और उसके निर्माताओं की सराहना करते हुए आलोचकों को नजरअंदाज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताने में लगे रहते हैं और हम उनके दावे पर जरूरत से ज्यादा ऊर्जा खर्च कर रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''हमें उन लोगों के लिए 'आरआईपी' कहना चाहिए जो फिल्मों को प्रोपेगेंडा कह रहे हैं। हम उन्हें ज्यादा महत्व दे रहे हैं। वे अप्रासंगिक हैं, अनावश्यक हैं।'' उन्होंने कहा कि ऐसी आलोचनाएं फिल्म की असली कीमत या दर्शकों के अनुभव को नहीं बदल सकतीं।


अनुपम खेर ने आगे जोर देकर कहा, ''किसी भी फिल्म की असली सफलता दर्शकों पर निर्भर करती है, न कि मीडिया या आलोचकों की बनाई गई कहानियों पर। दर्शक समझदार होते हैं और अपनी पसंद खुद तय करते हैं।''
उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कभी-कभी विवाद और बहस को असली मुद्दे से ज्यादा बढ़ा दिया जाता है। मेरा मानना है कि अगर हम फिल्में बनाने वाले कलाकारों और उनकी मेहनत की सराहना करें, तो यह बेहतर होगा। फिल्में दर्शकों के लिए बनाई जाती हैं, और अगर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल होती हैं, तो इसका मतलब यही है कि जनता ने इसे पसंद किया।


अनुपम खेर ने कहा, ''फिल्में दर्शकों के बीच भावनाओं और अनुभवों को भी साझा करती हैं। इसलिए फिल्मों की आलोचना करने वालों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय हमें उनकी उपलब्धियों और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखना चाहिए। आखिरकार, असली विजेता वही है जिसे दर्शक पसंद करते हैं। अगर शो हाउसफुल हो जाता है, तो यह दर्शकों की पसंद का सबूत है।''
फिल्म फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' के पहले पार्ट को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद इसका सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज हुआ।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X