Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

कभी 15 लोगों के सामने गाया गाना, आज लाखों की भीड़ होती है इकट्ठी; जैस्मीन सैंडलस ने बताया अपना सफर

Updated on Friday, April 03, 2026 16:31 PM IST

मुंबई : जानी-मानी सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों 'धुरंधर' की सफलता का आनंद ले रही है। फिल्म के लिए गाए गाने सुपरहिट रहे हैं। उनके सफर की बात करें, तो उन्होंने 2012 में दिल्ली के एक छोटे से क्लब से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह लाखों की भीड़ के सामने कॉन्सर्ट करती हैं। दरअसल, जैस्मीन ने सोशल मीडिया पर अपने पुराने दिनों की यादें साझा कीं और अपने बदलते वक्त के बारे में बताया। जैस्मीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह 2012 में एक छोटे क्लब में गाती नजर आ रही हैं। उस समय उनके सामने सिर्फ 15 लोग थे, लेकिन उनका उत्साह आज भी वैसा ही है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि चाहे उस समय के कम लोग हों या आज की भीड़, परफॉर्म करने का जुनून और इंटेंसिटी कभी बदलती नहीं है। उन्होंने बताया कि फेम और सक्सेस किसी को नहीं बदलते बल्कि वे दिखाते हैं कि आप असल में कौन हैं।


इसके साथ ही जैस्मीन ने बताया, ''फैंस मुझे मेरे पुराने वीडियो और तस्वीरें भेज रहे हैं, जो करियर के शुरुआती दिनों की याद दिलाती हैं। मैं फैंस का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे सफर को देखा और मेरी सफलता का हिस्सा बने। यह इस पोस्ट साझा करने में खुशी महसूस हो रही है, क्योंकि इससे मुझे अपने पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।''


जैस्मीन ने अपनी पोस्ट में लिखा, "फैंस के भेजे गए फोटो और वीडियो मेरे अंदर नई एनर्जी लाते हैं। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि लोग मेरे शुरुआती संघर्ष को भी याद रखते हैं और मेरा समर्थन करते हैं। उन्होंने तब मेरे सफर में साथ दिया, जब मैं इतनी पॉपुलर नहीं थी।"


जैस्मीन ने अपने सफर को खूबसूरत बताया और कहा, ''मैंने अपने सपनों में पूरी तरह खुद को झोंक दिया। मेरा मानना है कि यही जुनून और समर्पण मुझे आज इस मुकाम तक ले आया है। मैंने अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी मेहनत और लगन दिखाई और यही वजह है कि आज मैं बड़े मंचों पर चमक रही हूं।''


उन्होंने कहा, ''अपने पुराने जीवन को छोड़ना और नए जीवन को अपनाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह बदलाव जीवन का एक निर्णायक अध्याय था, जिसने मुझे आज की सफलता दिलाई। इस बदलाव ने मुझे मजबूत और आत्मविश्वासी इंसान बनाया।''

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X