Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

दुनिया

बलूचिस्तान में बारिश और अचानक आई बाढ़ ने बरसाया कहर, अब तक सात की मौत, चार अन्य घायल

Updated on Friday, April 03, 2026 17:07 PM IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बारिश और अचानक आई बाढ़ से बहुत ज्यादा तबाही हुई। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बारिश और अचानक आई बाढ़ से सैकड़ों घर, मवेशी और फसलें को काफी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की वजह से बलूचिस्तान में कच्छी, नसीराबाद, झाल मग्सी, डेरा बुगती, सिबी, हरनाई, कोहलू, तुर्बत, जाफराबाद, लोरलाई और बोलन जैसे जिले बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोविंशियल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (पीडीएमए) के मुताबिक, 100 से ज्यादा घर तबाह हो गए और 50 से ज्यादा मवेशी मारे गए। इसके अलावा, लगभग 400 एकड़ खेती की जमीन डूब गई। हरनाई और किला अब्दुल्ला में लगभग 100 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि झाल मग्सी में बाढ़ के पानी ने गंडावाह-नोटल रोड को ब्लॉक कर दिया।

लोरलाई और कच्छी में बिजली गिरने से दो लोगों की, कोहलू में छत गिरने से एक व्यक्ति की और लोरलाई में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही जाफराबाद में एक बच्चा डूब गया और केच में दो लोग बह गए।
भारी बारिश की वजह से बड़ी सड़कें खराब हो गईं। हरनाई-क्वेटा और क्वेटा-संजावी नेशनल हाईवे के कुछ हिस्से बह गए और भारी बारिश की वजह से कई सड़कों पर असर पड़ा। हरनाई और चमन में नदियों में अचानक बाढ़ आ गई।

पीडीएमए के मुताबिक इमरजेंसी टीमें जिला प्रशासन के साथ मिलकर बचाव और राहत का काम कर रही हैं।
किला अब्दुल्ला में 15 महिलाओं और बच्चों को ले जा रही एक मिनी-कोच बाढ़ के पानी में फंस गई थी। हालांकि, पीडीएमए की मदद से डिप्टी कमिश्नर की देखरेख में सभी को बचा लिया गया। कच्छी के गोथ ताज हबीब और गोथ बलूचनी में बचाव का काम जारी है। यहां बांध पर मरम्मत का काम चल रहा है।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन के अनुसार, हजारों जानवर मारे गए और सरसों, गेहूं और चने जैसी फसलें बर्बाद हो गईं। बोलान, यारोकाजोई, नोटल, गंडावा और झाल मग्सी को जोड़ने वाली सड़कें कट गई हैं, जिससे लोग अलग-थलग पड़ गए हैं और सिंध और बलूचिस्तान के बीच ट्रैफिक रुक गया है।

30 मार्च को, पीडीएमए ने कहा कि 25 मार्च से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से छत और दीवार गिरने से कम से कम 17 लोग मारे गए, जिनमें 14 बच्चे शामिल हैं और 56 अन्य घायल हो गए। सबसे ज्यादा मौतें बन्नू में हुईं, जहां सात बच्चों और एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 अन्य घायल हो गए।

Have something to say? Post your comment
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

X