Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

पल्लवी जोशी : 90 के दशक में टेलीविजन पर किया राज, आज खुद फिल्मों का कर रहीं निर्माण

Updated on Saturday, April 04, 2026 13:00 PM IST

मुंबई : हिंदी सिनेमा में पर्दे पर कई खूबसूरत और बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्रियों ने राज किया और लंबे समय तक अपनी अमिट छाप छोड़ी, लेकिन 90 के दशक में एक अभिनेत्री को 'टेलीविजन की क्वीन' का दर्जा मिला और उन्होंने कई पुरस्कार भी अपने नाम किए। हम बात कर रहे हैं पल्लवी जोशी की, जिन्होंने बाल कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत की, लेकिन एक समय ऐसा आया, जब उन्हें सिनेमा और टेलीविजन दोनों में काम मिलना बंद हो गया। मुंबई में 4 अप्रैल को जन्मी पल्लवी जोशी ने चार साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने साल 1979 में बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'दादा' से पर्दे पर कदम रखा और 'मुन्नी' नामक बच्ची का किरदार निभाया था। जिसके बाद वे 'आदमी सड़क का', 'नाग मेरे साथी', और 'परख' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अभिनेत्री ने वैसे तो कई फिल्मों में प्रतिभाशाली भूमिका निभाई, लेकिन जो प्रसिद्धि उन्हें टेलीविजन से मिली, वो कहीं और नहीं मिली।


80 के दशक के अंत में अभिनेत्री ने 'मिस्टर योगी', 'तलाश', और 'इमली' जैसे सुपरहिट टीवी सीरियल में काम किया। उनका 'अल्पविराम' सीरियल सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। पल्लवी जोशी डेली सोप में भी काम करने लगीं और बड़ा चेहरा बनीं। उन्होंने साल 1994 से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्हें 'वो छोकरी' फिल्म के लिए स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड भी मिला। सुबंकर घोष की इस फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे।


कई अवॉर्ड और प्रभावशाली किरदार निभाने के बावजूद एक समय बाद पल्लवी को टीवी और फिल्मों दोनों में काम मिलना बंद हो गया। अभिनेत्री ने खुद इस बात का खुलासा किया कि कैसे उन्हें काम मिलना पहले कम और फिर बाद में बंद हो गया। उन्होंने एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा था कि एक डेली सोप का ऑफर आया था और सीरियल में लगभग सबकुछ फाइनल हो चुका था, लेकिन फिर कहा गया कि पल्लवी जोशी को मत लो, क्योंकि वो काली है।


यही कारण रहा कि मुझे सीरियल से बाहर निकाल दिया गया। मेरे समय की बहुत सारी अभिनेत्रियों को इन समस्याओं से दो-चार होना पड़ा, क्योंकि उस वक्त डेली सोप में लोग नए चेहरे देखना चाहते थे। नई अभिनेत्रियां आ रही थी और हमें वही घिसे-पिटे पुराने सास वाले किरदार ऑफर होने लगे। आज पल्लवी न सिर्फ फिल्मों में प्रभावशाली किरदार निभा रही हैं, बल्कि खुद फिल्मों का निर्माण भी कर रही हैं।
उन्होंने 'आई एम बुद्धा' नामक प्रोडक्शन हाउस खोला है। इसकी स्थापना उन्होंने अपने पति और प्रख्यात निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ मिलकर की है। यह प्रोडक्शन हाउस विशेष रूप से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के निर्माण के लिए जाना जाता है। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 'द ताशकंद फाइल्स', 'द कश्मीर फाइल्स', 'द बंगाल फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्में बन चुकी हैं। अभिनेत्री मराठी फिल्में भी बना चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X