Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

दुनिया

ट्रंप के बयान पर घमासान, अमेरिका में चीनी ऑटो कंपनियों की एंट्री के खिलाफ 'डेमोक्रेट्स' की चेतावनी

Updated on Sunday, April 05, 2026 13:56 PM IST

वाशिंगटन : अमेरिका में चीनी ऑटोमोबाइल कंपनियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर टैमी बाल्डविन, चक शूमर और एलिसा स्लॉटकिन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मांग की है कि वे चीनी वाहन निर्माताओं को अमेरिका में काम करने से रोकें। उनका कहना है कि इससे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और लाखों अमेरिकी नौकरियों पर खतरा पैदा हो सकता है। यह मामला तब सामने आया जब ट्रंप ने एक फोरम में संकेत दिया कि वे चीनी कंपनियों के अमेरिकी बाजार में आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "चीन को अमेरिकी बाजारों में आने दो।" इस बयान के बाद सीनेटरों ने एक संयुक्त पत्र लिखकर आपत्ति जताई। पत्र में नेताओं ने साफ कहा कि चीन में मुख्यालय रखने वाली ऑटो कंपनियां, जो कथित तौर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन से काम करती हैं, अगर अमेरिका में गाड़ियां बनाती और बेचती हैं, तो इसके दूरगामी असर होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यह अमेरिका की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

सीनेटरों ने यह भी मांग की कि कनाडा और मैक्सिको में बनी चीनी गाड़ियों को भी अमेरिका में प्रवेश से रोका जाए। साथ ही, उन्होंने सहयोगी देशों के साथ मिलकर इस 'बढ़ते वैश्विक खतरे' से निपटने की रणनीति बनाने की बात कही।
पत्र में अमेरिकी ऑटो सेक्टर के महत्व को भी रेखांकित किया गया। इसमें बताया गया कि यह सेक्टर देश के जीडीपी का लगभग 3 से 5 प्रतिशत योगदान देता है और करीब 1.095 करोड़ लोगों को रोजगार देता है। इसमें स्टील, सेमीकंडक्टर, और टायर जैसे बड़े सप्लाई चेन शामिल हैं।

सीनेटरों ने आरोप लगाया कि चीन की कंपनियां सरकारी सब्सिडी, कम मजदूरी और खराब कामकाजी परिस्थितियों का फायदा उठाकर प्रतिस्पर्धा को असमान बना देती हैं। उनका कहना है कि इससे अमेरिकी कामगारों को नुकसान होता है।

इसके अलावा, उन्होंने चेतावनी दी कि चीन की पूरी तरह एकीकृत सप्लाई चेन (वर्टिकली इंटीग्रेटेड सिस्टम) अमेरिका में नौकरियों को खत्म कर सकती है। पत्र में कहा गया है कि एक वाहन असेंबली लाइन की एक नौकरी के साथ सप्लायर नेटवर्क में लगभग दो और नौकरियां जुड़ी होती हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। सीनेटरों ने कहा कि आज की कनेक्टेड गाड़ियां संवेदनशील डेटा भेज सकती हैं, जिससे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी बाहरी संस्थाओं तक पहुंच सकती है। उन्होंने रिमोट कंट्रोल के खतरे और चीन की सैन्य-नागरिक रणनीतियों से जुड़े जोखिमों का भी जिक्र किया।

सीनेटरों ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका को अपनी स्थिति स्पष्ट रखनी चाहिए। चीनी वाहन और कंपनियां किसी भी रूप में यहां काम करने के लिए स्वीकार्य नहीं हैं।

Have something to say? Post your comment
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

X