Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

भूत बंगला ट्रेलर: चमगादड़ों की सेना के साथ 'वधुसूर' की एंट्री, अक्षय और राजपाल की कॉमेडी मजेदार

Updated on Monday, April 06, 2026 19:34 PM IST

मुंबई : अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' का कॉमेडी और खौफ दोनों से भरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में राजपाल यादव और परेश रावल की कॉमेडी ने पुराने दिन याद दिला दिए हैं। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से शुरू होता है लेकिन आखिर तक आते-आते सबकी सांस रुकने वाली है, क्योंकि फाइनली 'वधुसूर' की एंट्री हो चुकी है, जो चमगादड़ों की सेना के साथ दोबारा जिंदा हो गया है। अक्षय कुमार ने अपकमिंग फिल्म भूत-बंगला का शानदार ट्रेलर रिलीज शेयर किया है, जहां अभिनेता अपनी एक शादी के लिए शापित महल का चुनाव करते हैं। हालांकि महल में आने के बाद उन्हें पता चलता है कि बंगले में भूत है। पहले तो अक्षय कुमार मानते हैं कि भूत नहीं होता है लेकिन ट्रेलर के आखिर में वधुसूर की एंट्री सबकी सांसें रोक देती है। फिल्म में तब्बू के किरदार में ट्विस्ट नजर आ रहा है, ऐसा लग रहा है कि वहीं है जो वधुसूर को वापस जिंदा कर रही हैं।


दरअसल वधुसूर एक भूत है, जिसे महल के एक कमरे में सालों पहले कैद कर दिया था, लेकिन कोई तो है, जो उसे वापस जिंदा करना चाहता है। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी सीन की भरमार है। राजपाल यादव एक बार फिर 'चुप चुप के' के 'वन्द्या' के जैसे लग रहे हैं, जो चकरी की तरह हर तरफ घूम रहे हैं, वहीं परेश रावल की कॉमिक टाइमिंग भी शानदार है। कुल मिलाकर अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी फैंस को एक बार फिर पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगी।


अभिनेता ने ट्रेलर शेयर कर लिखा, "भूत बांग्ला में आपका स्वागत है। यहां ना तो लोग नॉर्मल हैं... और ऊपर से बांग्ला भी पैरानॉर्मल है। अपने जोखिम पर आइए।" फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और मेकर्स ने इस बार शो का पेड-प्रीव्यू रखा है और पहला शो रात को 9 बजे रखा गया।


बता दें कि 19 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी सिनेमा पर वापसी कर रही है। दोनों ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला' और 'भूल भुलैया' में साथ काम किया है। अब भूत-बंगला के साथ दोनों एक साथ फिर वापस आ रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X