Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

एनसीआर में ‘ग्रीन जोन’ में एक्यूआई, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना, येलो अलर्ट जारी

Updated on Wednesday, April 08, 2026 12:58 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को साफ और ताजी हवा का अनुभव हो रहा है। लगातार हो रही बारिश, आंधी और तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

लोगों को पहाड़ों जैसी ताजगी का हो रहा है एहसास
कई इलाकों में एक्यूआई ‘ग्रीन जोन’ और ‘संतोषजनक’ श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे लोगों को पहाड़ों जैसी ताजगी का एहसास हो रहा है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में एक्यूआई काफी बेहतर स्थिति में दर्ज किया गया। अलीपुर में एक्यूआई 83, आनंद विहार में 112, अशोक विहार में 86, बवाना में 89, बुराड़ी क्रॉसिंग में 75, कैंटोनमेंट एरिया में 72 और चांदनी चौक में 104 दर्ज किया गया।

वहीं, नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 93, सेक्टर-62 में 73, सेक्टर-1 में 96 और सेक्टर-116 में 84 रिकॉर्ड किया गया। ये सभी आंकड़े दर्शाते हैं कि अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘अच्छी’ या ‘संतोषजनक’ स्तर पर है। ठीक ऐसे ही गाजियाबाद में भी अच्छे हालात दिखाई दे रहे हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 84, लोनी में 126, संजय नगर में 84 और वसुंधरा में एक्यूआई 82 दर्ज किया गया है।

दिनभर ‘थंडरस्टॉर्म विद रेन’ की बनी रहेगी स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर ‘थंडरस्टॉर्म विद रेन’ की स्थिति बनी रहेगी। सुबह से लेकर शाम तक हल्की बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सुबह, दोपहर और शाम- तीनों समय हल्की से मध्यम बारिश की रहेगी संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह, दोपहर और शाम- तीनों समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसका असर जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

9 अप्रैल को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान
हालांकि, इस बदले मौसम का सकारात्मक पहलू यह है कि प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो गया है और लोगों को स्वच्छ हवा मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम अनुकूल बना रहा, तो आने वाले दिनों में भी एक्यूआई बेहतर श्रेणी में बना रह सकता है। वहीं, 9 अप्रैल के लिए मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, जिसमें अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X