Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

दुनिया

बड़ी संख्या में खाली टैंकर तेल और गैस के लिए यूएस रवाना - डोनाल्ड ट्रंप

Updated on Saturday, April 11, 2026 20:03 PM IST

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि बड़ी संख्या में खाली टैंकर तेल और गैस लेने के लिए यूएस की ओर बढ़ रहे हैं। एक बार फिर ट्रुथ सोशल पर उन्होंने बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने ये बात उस समय कही है जब संघर्ष विराम को लेकर इस्लामाबाद में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल मौजूद हैं। ट्रंप ने कहा कि बड़ी संख्या में खाली टैंकर तेल और गैस भरवाने के लिए यूएस की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से कुछ दुनिया में सबसे बड़े हैं, अभी दुनिया में बेहतरीन और "सबसे मीठा" तेल (और गैस!) लोड करने के लिए अमेरिका की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे पास अगली दो सबसे बड़ी तेल इकॉनमी को मिलाकर भी ज्यादा तेल है—और बेहतर क्वालिटी का भी। हम आपका इंतजार कर रहे हैं। जल्दी काम पूरा हो जाएगा!" बता दें कि जिन दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की ट्रंप बात कर रहे हैं, वो सऊदी अरब और रूस हैं। सऊदी 2023-2024 में तेल निर्यात मूल्य के मामले में शीर्ष निर्यातक रहा। तो रूस प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा निर्यातक और तेल का दूसरा/तीसरा प्रमुख निर्यातक रही।


वहीं, अमेरिका के बतौर निर्यात उपलब्धियों की बात करें तो इसने साल 2025 में लगभग 4 मिलियन बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल निर्यात किया, जिसका कुल वार्षिक आयात करीब 3.9 बिलियन बैरल रहा। मुख्य खरीदार देशों में नीदरलैंड्स, मेक्सिको , कनाडा, दक्षिण कोरिया, जापान, चीन और भारत (221 मिलियन बैरल) शामिल हैं। इनके अलावा ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम और स्पेन भी इससे तेल खरीदते हैं।
यह पहली बार नहीं है कि ट्रंप ट्रुथ पर तेल का ऑफर दे रहे हैं; इससे पहले भी वह कुछ ऐसी ही बात कर चुके हैं। पश्चिम एशिया संघर्ष की वजह से ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ बंद कर दिया था। तेल और गैस की कीमतें बढ़ीं तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों से मदद की गुहार लगाई थी। मदद न मिलने पर ट्रंप ने दुनिया के सामने तीन विकल्प रखे: वहां से हट जाओ या ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खुद खुलवा लो, और तीसरा विकल्प अमेरिका से सीधे तेल और गैस खरीदने का दिया था।

Have something to say? Post your comment
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

X