Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

प्ले से पहले गणपति बप्पा को अनुपम खेर ने सुनाई स्क्रिप्ट, मांगा बहुत सारा आशीर्वाद

Updated on Tuesday, April 14, 2026 13:02 PM IST

मुंबई : हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर फिल्मों के साथ-साथ थिएटर में ज्यादा सक्रिय हो चुके हैं और अपने कई नए नाटकों पर काम कर रहे हैं। उनका लेटेस्ट हिंदी म्यूजिकल नाटक जाने पहचाने अनजाने को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि अब लगता है कि वे किसी नए नाटक की तैयारियों में लगे हैं लेकिन उससे पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। अनुपम खेर ने थिएटर के अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन अब उम्र के इस पड़ाव पर आकर उन्होंने दोबारा थिएटर करना शुरू कर दिया है। अभिनेता 'जाने पहचाने, अनजाने', कुछ भी हो सकता है’ और अन्य नाटकों पर काम कर रहे हैं, लेकिन अब वे अपने नाटक की स्क्रिप्ट को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बप्पा के सामने स्क्रिप्ट की कुछ लाइनों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, "नाटक के मंचन वाले दिन मैं और स्वरूप सम्पत नाटक की स्क्रिप्ट लेकर सिद्धिविनायक मंदिर गए और दिल की आत्मा से प्रार्थना की! नाटक की सफलता के लिए, हम सबकी और आपकी सुख, शांति और समृद्धि के लिए! गणपति बप्पा मोरियाँ! मंगलमूर्ति मोरया!"


इससे पहले उन्होंने हिंदी म्यूजिकल नाटक जाने पहचाने अनजाने की झलकियाँ शेयर की थीं, जिसमें वे शो की ऑडियंस के साथ तालमेल बना रहे थे। खास बात यह है कि इस प्ले का नाम किरण खेर ने सुझाया था। इतना ही नहीं, शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का नाम भी किरण खेर ने ही दिया था।


नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' एक हिंदी म्यूजिकल शो है, जिसका संगीत अनु मलिक ने दिया है और गाने शान, सुखविंदर सिंह और आनंदी जोशी ने मिलकर गाए हैं। गानों के लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे हैं। नाटक शुरू होने से पहले अनुपम खेर ने संगीत के दिग्गज कलाकारों के साथ मिलकर इसका संगीत तैयार किया था और अपकमिंग शो की जानकारी भी दी थी। यह नाटक आज के समय के उन रिश्तों की कहानी को बयां करता है, जो दिखने में तो अपने जैसे लगते हैं लेकिन असल में बिल्कुल अजनबी की तरह होते हैं।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X