Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

नई दिल्ली

NCR में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, दो दिन बाद हीट वेव का येलो अलर्ट; हवा भी हो रही जहरीली

Updated on Monday, April 20, 2026 11:42 AM IST

नोएडा : एनसीआर क्षेत्र में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज से ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद से हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 20 और 21 अप्रैल को एनसीआर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इन दिनों आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि 22 अप्रैल से मौसम का मिजाज और अधिक गर्म हो जाएगा। इस दिन तापमान बढ़कर 42 डिग्री/22 डिग्री तक पहुंच सकता है और पूरे दिन हीट वेव का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल को पूर्वाह्न, दोपहर और शाम—तीनों समय लू चलने की संभावना जताई गई है। 23 और 24 अप्रैल को भी स्थिति में सुधार की उम्मीद नहीं है। इन दिनों अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक रह सकता है।


24 अप्रैल को नमी (ह्यूमिडिटी) भी बढ़कर 70 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी का सेवन करें। इसी बीच, एनसीआर में वायु गुणवत्ता भी चिंताजनक होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य एजेंसियों के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच चुका है।


आनंद विहार में एक्यूआई 282, अशोक विहार में 226 और बवाना में 218 दर्ज किया गया। वहीं आया नगर में एक्यूआई 169 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। नोएडा की बात करें तो सेक्टर-1 में एक्यूआई 233, सेक्टर-116 में 209, सेक्टर-125 में 185 और सेक्टर-62 में 182 रिकॉर्ड किया गया है। गाजियाबाद में हालात और ज्यादा खराब नजर आ रहे हैं, जहां लोनी में एक्यूआई 321 और वेद विहार-लोनी में 317 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इसके अलावा गोविंदपुरम में 257 और वसुंधरा में 234 एक्यूआई दर्ज किया गया।


विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते तापमान और धीमी हवा की गति के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। एनसीआर में आने वाले दिन गर्मी और प्रदूषण- दोनों ही मोर्चों पर चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी सावधानियां बरतें और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Have something to say? Post your comment
‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

: भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से जुड़े दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

: चुनाव आयोग और SIR विवाद पर दिल्ली से मुंबई तक उबाल : जंतर-मंतर पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 163 लागू

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

: दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

X