Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

मनोरंजन

लॉरेंस ऑफ पंजाब : क्राइम, समाज और सिस्टम के पीछे की कहानी, 27 अप्रैल को होगी रिलीज

Updated on Monday, April 20, 2026 13:13 PM IST

मुंबई : आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज, अपराध और उसके पीछे छिपे कारणों को समझाने वाली कहानियां भी तेजी से सामने आ रही हैं। इस कड़ी में एक नई डॉक्यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' चर्चा में है, जो अपराध से जुड़े जीवन और उसके बनने की पूरी प्रक्रिया को समझाने की कोशिश करती है। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे समाज, माहौल और सिस्टम मिलकर किसी व्यक्ति की पहचान को आकार देते हैं। इस सीरीज में लॉरेंस बिश्नोई को एक उदाहरण के रूप में लिया गया है, ताकि यह समझाया जा सके कि कोई व्यक्ति किन परिस्थितियों में अपराध की दुनिया तक पहुंचता है।


कहानी का फोकस सिर्फ उसके जीवन पर नहीं, बल्कि इस बात पर भी है कि छात्र राजनीति, युवावस्था की सोच, संगीत और विचारधारा कैसे धीरे-धीरे एक इंसान की दिशा बदल सकते हैं। इसके साथ ही यह भी दिखाया गया है कि मीडिया और समाज किसी व्यक्ति की छवि को कैसे बड़ा बनाते हैं।


सीरीज के निर्देशक राघव डार्र ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा, ''मेरा मकसद सिर्फ एक क्राइम स्टोरी बनाना नहीं था। दरअसल, मैं यह समझना चाहता था कि ऐसे व्यक्तित्व आखिर बनते कैसे हैं। किसी भी व्यक्ति के पीछे उसका माहौल, उसके आसपास के लोग और सामाजिक सिस्टम बहुत बड़ा रोल निभाते हैं। इस कहानी में सिर्फ घटनाएं नहीं हैं, बल्कि उन घटनाओं के पीछे की सोच और असर को भी दिखाने की कोशिश की गई है।''
निर्माता राघव खन्ना ने कहा, ''पंजाब एक मजबूत और मेहनती लोगों की भूमि है। 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' हाल के समय में हुई कुछ वास्तविक घटनाओं और अलग-अलग नजरियों को सामने रखती है। इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे शक्ति, प्रभाव और सामाजिक हालात मिलकर किसी कहानी को आकार देते हैं। इस सीरीज को संवेदनशीलता के साथ बनाया गया है, ताकि यह किसी एक पक्ष की कहानी न लगे।''
जी5 के हिंदी कंटेंट हेड और चैनल अधिकारी कावेरी दास ने कहा, ''आज के दर्शक बदलते समय के साथ ज्यादा गहराई वाली कहानियां देखना चाहते हैं। इसलिए प्लेटफॉर्म अब सिर्फ सतही मनोरंजन नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाली कहानियां लेकर आ रहा है। इस सीरीज का उद्देश्य किसी अपराधी को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि यह समझना है कि ऐसे लोग किस तरह के माहौल में बनते हैं और उनका समाज पर क्या असर पड़ता है।''


कावेरी दास ने कहा, ''यह कंटेंट दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा और समाज को समझने का एक नया नजरिया देगा। आज की कहानी सिर्फ घटनाओं की नहीं होती, बल्कि उनके पीछे छिपे कारणों की भी होती है, और यही इस सीरीज की असली ताकत है।'' 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' 27 अप्रैल को हिंदी जी5 पर स्ट्रीम होगी।

Have something to say? Post your comment
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

X