Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई • ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई • भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क • पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल • 80 साल पुरानी जीत से नहीं चलेगा UN: भारत ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल • अक्टूबर में भारत के निजी क्षेत्र की रफ्तार तेज, HSBC PMI सितंबर के 55.9 से बढ़कर 56.7 पर पहुंचा

पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार

Updated on Tuesday, April 21, 2026 19:05 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान थाना डिवीजन नंबर 4, लुधियाना में एस.एच.ओ. के रूप में तैनात इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को नूरवाला रोड, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता के पुत्र को डिवीजन नंबर 4, लुधियाना में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह अपने बेटे से मिलने थाना डिवीजन नंबर 4, लुधियाना गई, तो उसके बेटे ने बताया कि पुलिस ने उसे बेरहमी से पीटा है और उसकी सोने की अंगूठी तथा चांदी का ब्रेसलेट भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में आरोपी इंस्पेक्टर ने सोने की अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट वापस करने के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो, लुधियाना से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

X