Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

दुनिया

नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संपत्ति रखने व मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Updated on Wednesday, April 22, 2026 17:42 PM IST

काठमांडू : नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बिजनेसमैन दीपक भट्टा के साथ कथित कनेक्शन के मामले को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुंग ने गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। नेपाली मीडिया के अनुसार, दीपक भट्टा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जांच चल रही है। नेपाल में बालेंद्र शाह की सरकार बनने के बाद से गुरुंग काफी चर्चा में रहे। बालेंद्र शाह की सरकार बनने के बाद यह दूसरे मंत्री का इस्तीफा है। इससे पहले श्रमिक मंत्री कुमार शाह को अनुशासनहीनता के आरोप में हटा दिया गया था। नेपाल में 5 मार्च को हुए चुनाव के बाद 8 मार्च को चुनाव के परिणाम घोषित हुए, जिसके बाद 27 मार्च को बालेंद्र शाह ने बतौर पीएम शपथ ग्रहण किया। महीनेभर के अंदर ही नेपाल की सियासत में भूचाल देखने को मिल रहा है। गुरुंग ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "मुझसे जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और पद पर रहते हुए किसी भी तरह के हितों के टकराव या प्रक्रिया पर किसी भी तरह के असर से बचने के लिए, मैंने आज से गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।"


नेपाली भाषा में किए गए फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं सुदान गुरुंग 2082 चैत्र 13 से गृहमंत्री की जिम्मेदारी पर ईमानदारी से काम कर रहा हूं। हाल के दिनों में नागरिक स्तर से उठाए गए सवालों, टिप्पणियों और हितों को मैंने गंभीरता से लिया है जिसमें मेरे हिस्से भी शामिल हैं। मेरे लिए पद से बड़ी नैतिकता है और लोक आस्था से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। देश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करने वाले जनरल जेड आंदोलन ने भी यही संदेश दिया है। जन जीवन स्वच्छ हो, नेतृत्व जिम्मेदार हो। मेरे 46 भाई-बहनों के खून और बलिदान की आड़ में बनी सरकार पर कोई सवाल करे तो जवाब नैतिकता है।"
उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मैंने गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है जो आज से लागू होगा जिससे मुझसे संबंधित विषयों पर निष्पक्ष जांच हो और पद के रहते हितों का टकराव दिखाई नहीं देता और इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मैंने अपनी ओर से नैतिक जिम्मेदारी ली है। अब मेरी अपील है, प्रिय संचारकर्मी मित्रों, आम नेपाली भाइयों, बहनों और युवाओं, अगर हम वास्तव में बदलाव चाहते हैं तो हम सभी को सच्चाई, ईमानदारी और आत्मशुद्धता के मार्ग पर खड़ा होना चाहिए। कितने मीडियाकर्मी मित्रों के मीठे शेयर हैं धीरे-धीरे आएंगे, रामराज्य की लालसा रखने वाले भी त्याग और नैतिक साहस दिखाएं। मेरे देश के लिए और हमारे सुरक्षा बलों के सम्मान के लिए और नेपाल के युवाओं के लिए।"


नेपाली मीडिया, द हिमालयन टाइम्स की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, सुदान गुरुंग स्टार माइक्रो इंश्योरेंस कंपनी में शेयर होल्डर हैं। यह वही कंपनी है जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दीपक भट्ट, बिजनेसमैन सुलव अग्रवाल और शंकर ग्रुप के वाइस-चेयरमैन और जगदंबा होल्डिंग्स के चेयरमैन व बिजनेसमैन सुलव अग्रवाल भी पार्टनर हैं। कंपनी के शुरुआती शेयर रजिस्टर में गुरुंग का नाम 49वें नंबर पर है, जिसमें 2.5 मिलियन रुपये का निवेश है।


2022 में लाइसेंस पाने वाली इस इंश्योरेंस कंपनी ने अभी तक आईपीओ जारी नहीं किया है और इसके निवेशकों में भट्टा की इनफिनिटी होल्डिंग्स और अग्रवाल की जगदंबा होल्डिंग्स और शंकर ग्रुप शामिल हैं।
इसके अलावा नेपाल के गृहमंत्री पर यह आरोप भी है कि गुरुंग ने अपने आधिकारिक संपत्ति के ब्यौरे में इस शेयर का जिक्र नहीं किया था। हालांकि, सुदान गुरुंग ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उनके सभी स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट, जो 20 मिलियन से ज्यादा हैं, काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की वेबसाइट पर उनकी प्रॉपर्टी डिटेल्स में साफ तौर पर लिस्टेड हैं और स्टार माइक्रो इंश्योरेंस और लिबर्टी माइक्रो लाइफ में उनके निवेश भी उनकी दूसरी होल्डिंग्स की तरह ही डिक्लेयर्ड शेयर कैटेगरी में आते हैं।

Have something to say? Post your comment
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

X