Friday, 23 October 2026
BREAKING
• मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई • ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई • भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क • पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल • 80 साल पुरानी जीत से नहीं चलेगा UN: भारत ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल • अक्टूबर में भारत के निजी क्षेत्र की रफ्तार तेज, HSBC PMI सितंबर के 55.9 से बढ़कर 56.7 पर पहुंचा • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, ₹2 लाख के नीचे फिसली चांदी

पंजाब

पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज

Updated on Wednesday, April 22, 2026 19:18 PM IST

चंडीगढ़ : राज्य में सिविल डिफेंस संबंधी तैयारियों की परख के उद्देश्य से पंजाब में 24 अप्रैल, 2026 को शाम 8 बजे सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज करवाई जाएगी।

यह एक्सरसाइज भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में करवाई जा रही है।

यह मॉक एक्सरसाइज एक एयर रेड चेतावनी सिग्नल के साथ शुरू होगी, जिसके दौरान दो मिनट की अवधि के लिए हाई-लो पिच सायरन बजाए जाएंगे। इस अभ्यास के दौरान संबंधित डिप्टी कमिश्नर-कम-कंट्रोलर, सिविल डिफेंस द्वारा चिन्हित विशेष क्षेत्रों में एक सिम्युलेटेड ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इन चिन्हित क्षेत्रों में आम लोगों को ब्लैकआउट अवधि के दौरान सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करने के निर्देश होंगे, जबकि ड्रिल के दौरान सभी आवश्यक सेवाएं पूरी तरह कार्यशील रहेंगी।

यह एक्सरसाइज एक “ऑल क्लियर” सिग्नल के साथ समाप्त होगी, जिसके तहत हाई-पिच सायरन लगातार दो मिनट तक बजाया जाएगा, जो एक्सरसाइज की औपचारिक समाप्ति को दर्शाएगा।

इस मॉक अभ्यास के दौरान विभिन्न आपातकालीन कार्यों जैसे फायर रिस्पांस ऑपरेशन, खोज एवं बचाव कार्य, फर्स्ट-एड और चिकित्सीय सहायता, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकालना, साथ ही ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण उपायों के माध्यम से फील्ड समन्वय की जांच की जाएगी।

राज्य सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि इस दौरान घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह एक नियमित प्रक्रियात्मक अभ्यास है, जो राज्य में सिविल डिफेंस तैयारियों का मूल्यांकन करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।
---------

Have something to say? Post your comment
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

X