Monday, 19 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग • जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की • जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत • गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल • स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया • बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर • डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की • एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

दुनिया

संयुक्त राष्ट्र के मंच से बोले रूसी दूत, ‘ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हम ईरान के साथ, नियंत्रण का उसे पूरा अधिकार’

Updated on Tuesday, April 28, 2026 20:05 PM IST

रूस ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान के अधिकार का खुला समर्थन किया है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने कहा कि मौजूदा हालात में ईरान को इस अहम समुद्री मार्ग पर यातायात नियंत्रित करने का पूरा अधिकार है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मंच से नेबेंजिया ने पश्चिमी देशों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान पर पूरी जिम्मेदारी थोपने की कोशिश की जा रही है, मानो उसी ने अपने पड़ोसियों पर हमला किया हो, जबकि वास्तविकता अधिक जटिल है।

नेबेंजिया के अनुसार, युद्ध की स्थिति में कोई भी तटीय देश अपनी सुरक्षा के लिए अपने क्षेत्रीय जल में नौवहन (नेविगेशन) को सीमित कर सकता है। उन्होंने इस संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय कानून की व्याख्या करते हुए कहा कि ऐसे कदम सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के तहत वैध माने जा सकते हैं।

रूसी राजदूत ने पश्चिमी देशों की तीखी आलोचना करते हुए उन्हें “आधुनिक समुद्री डाकू” तक करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश अपने “गैरकानूनी कदमों” को एकतरफा प्रतिबंधों और दबाव की नीतियों के जरिए छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। नेबेंजिया ने यूरोपीय देशों की भी आलोचना की, जो यूक्रेन द्वारा काला सागर में रूसी व्यापारिक जहाजों पर हमलों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रुख अंतरराष्ट्रीय नियमों के विपरीत है और वैश्विक समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है।

दरअसल, यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण बनी हुई है।

ये बयान ऐसे समय में आया जब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस पहुंचे और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान मास्को ने ईरान के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया और मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखने की बात कही।

Have something to say? Post your comment
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

X