Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित • पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद • झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की • कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया • पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा • गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

हरियाणा

HPSC अब 35 प्रतिशत का क्राइटेरिया खत्म करके तुरंत भर्ती करे, युवा अब रोजगार के साथ निष्पक्षता चाहता है: सैलजा

Updated on Friday, May 15, 2026 19:51 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा एचपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया और संबंधित विज्ञापन को रद्द किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सांसद ने कहा कि लंबे समय से हरियाणा के युवा भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, बड़ी संख्या में खाली छोड़े गए पदों तथा इंटरव्यू प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे थे और अब अदालत के फैसले ने इन चिंताओं को गंभीरता से स्वीकार किया है।


कुमारी सैलजा ने कहा कि हालांकि हाई कोर्ट का फैसला युवाओं के संघर्ष को मजबूती देने वाला है, लेकिन वास्तविक जीत उस दिन मानी जाएगी जब एचपीएससी द्वारा लागू किया गया 35 प्रतिशत पात्रता मानदंड पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यही वह सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से हजारों योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू तक पहुंचने का अवसर नहीं मिल पा रहा। जब प्रदेश में नेट, पीएचडी, जेआरएफ और वर्षों का शिक्षण अनुभव रखने वाले हजारों युवा मौजूद हैं, तब अत्यधिक कठोर पात्रता मानदंड लगाकर बड़ी संख्या में पद खाली छोडऩा युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
सांसद ने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 2424 पद विज्ञापित किए गए थे, लेकिन बड़ी संख्या में पद रिक्त छोड़ दिए गए। अंग्रेजी विषय में 613 पदों के मुकाबले केवल 151 उम्मीदवारों को ही पास घोषित किया गया और बाद में इनमें से भी बड़ी संख्या बाहर हो गई, जिससे सैकड़ों पद खाली रह गए।


कुमारी सैलजा ने कहा कि यह अंग्रेजी साहित्य के युवाओं के साथ एक प्रकार का अन्याय है। वर्षों तक तैयारी करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देने के बजाय भर्ती प्रक्रिया को इस तरह सीमित कर देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि फिजिक्स में 300 से अधिक पद रिक्त रखे गए, जबकि मैथ, डिफेंस स्टडी, इकोनॉमिक्स और अन्य विषयों में भी यही स्थिति देखने को मिली। इससे यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि जब योग्य उम्मीदवार उपलब्ध हैं तो आखिर इतने पद खाली क्यों छोड़े जा रहे हैं।


सांसद ने कहा कि केवल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती ही नहीं, बल्कि अन्य भर्तियों में भी इसी प्रकार के मामले सामने आए हैं। एडीओ और पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती में भी भारी संख्या में पद रिक्त रखे गए, जिससे प्रदेश के युवाओं में गहरा असंतोष पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य युवाओं को अवसर देना होना चाहिए, न कि तकनीकी मानदंडों और जटिल प्रक्रियाओं के माध्यम से उन्हें बाहर करना।
सांसद कुमारी सैलजा ने आंदोलनरत युवाओं के शांतिपूर्ण संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। उन्होंने मांग की कि 35 प्रतिशत पात्रता शर्त समाप्त की जाए तथा साक्षात्कार के लिए पदों के मुकाबले कम से कम दो से तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाए, ताकि चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बन सके।


सांसद ने हरियाणा सरकार और एचपीएससी से मांग की कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह यूजीसी नियमों के अनुरूप दोबारा संचालित किया जाए, इंटरव्यू प्रणाली को जवाबदेह बनाया जाए तथा खाली पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा अब केवल रोजगार नहीं, बल्कि निष्पक्षता, पारदर्शिता और न्याय चाहता है तथा कांग्रेस पार्टी युवाओं की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।


चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू:
कुमारी सैलजा सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार ने जनता से वसूली शुरू कर दी है। सांसद ने कहा कि चुनावों तक राहत का दिखावा करने वाली भाजपा सरकार अब आम आदमी की जेब पर सीधा हमला कर रही है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से महंगाई और बढ़ेगी, जिसका असर हर वर्ग पर पड़ेगा।

कुमारी सैलजा ने कहा कि पहले से ही महंगाई से परेशान जनता को अब परिवहन, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा। भाजपा सरकार की नीतियां केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली हैं, जबकि आम नागरिक की परेशानियों की कोई चिंता नहीं की जा रही। कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से तुरंत बढ़े हुए दाम वापस लेने और जनता को राहत देने की मांग की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

X