Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित • पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद • झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की • कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया • पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा • गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

हरियाणा

पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली डबल इंजन की सरकार वहां विकास को तेज गति से करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Friday, May 15, 2026 20:15 PM IST

 

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की ड्यूटी भ्रष्टाचार बढ़ाना नहीं होता, कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर तो वहां की जनता ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया था, लेकिन आज पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर है।पंजाब नशे की दलदल में फंसा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की भोली भाली जनता को सब्जबाग दिखाकर धोखा देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब की जनता भोली जनता है, दिल्ली में मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जैसे पेरिस बनाने के सपने पंजाब की जनता को दिखाए थे। लेकिन जब पंजाब में एक टॉवर पर ईडी की रेड पड़ती है तो कैसे नोटो की बरसात हुई, यह घटना कथित ईमानदार सरकार की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की फोटो लगाने का इन्हें अधिकार नहीं है, क्योंकि शहीद भगत सिंह ने आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी, लेकिन उनके सपनों का पंजाब बनने की बजाय यह भ्रष्टाचार, घोटालों का पंजाब बन चुका है। पंजाब में तहसील, थानों में बिना पैसे काम नहीं होता। वहां की जनता परेशान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली डबल इंजन की सरकार वहां विकास को तेज गति से करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी। उन्होंने इस दौरान हरियाणा में लागू की गई योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को एमएसपी दिया जा रहा है, आयुष्मान, चिरायु योजना का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इसके अलावा सोलर की स्कीम का फायदा भी प्रदेश की जनता को दिया जा रहा है। वहां सरकार बनने पर इन योजनाओं का फायदा वहां की जनता को भी मिलेगा।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हरियाणा में भी इसे लागू किया गया है। इस सम्बन्ध में एसओपी जारी की गई है। खुद के फ्लीट में भी गाड़ियों की संख्या कम की है, साथ ही अधिकारियों को भी कहा है कि वर्चुअल तरीके से बैठक हो सकती है तो वो करें। इसके साथ ही पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने आमजन से यह आह्वान भी किया है कि गाड़ी की बजाय हो सके तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, जिससे बचत हो सके। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक संकट है, मिडल ईस्ट में जो हालत है उस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कदम उठाए है, जनता को भी सहयोग देना चाहिए।

उन्होंने एक अन्य सवाल के संबंध में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री भजन लाल हमारे आदरणीय है, और हरियाणा के विकास को लेकर उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नीट परीक्षा में एक चिकित्सक की भूमिका संबंधित पूछे गए सवाल पर कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। सरकार मामले की तह तक जा रही है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और इस संबंध में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

X