Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

खेल

आईपीएल 2026: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज

Updated on Sunday, May 17, 2026 15:42 PM IST

कोलकाता : आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ईडन गार्डन्स के मैदान पर साई सुदर्शन ने एक और दमदार पारी, लेकिन वह जीटी को जीत नहीं दिला सके। सुदर्शन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान इतिहास रच दिया।

सुदर्शन टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम महज 78वीं पारी में हासिल किया। सुदर्शन से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श के नाम था, जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 3 हजार रन पूरे करने के लिए 85 पारियां खेली थीं। सुदर्शन ने केकेआर के खिलाफ 28 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली।

कोहनी पर गेंद लगने के कारण सुदर्शन को एक बार मैदान भी छोड़ना पड़ा। हालांकि, वह फिर से बल्लेबाजी करने उतरे और जीटी को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की। सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में यह सातवीं बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस की तरफ से एक सीजन में सर्वाधिक बार पचास से अधिक रनों की पारी खेलने के मामले में सुदर्शन ने शुभमन गिल के रिकॉर्ड की बराबरी की।

सुदर्शन आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से लगातार 4 मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हार्दिक ने जीटी की तरफ से खेलते हुए लगातार 3 मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली थी। सुदर्शन ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

गुजरात टाइटंस की तरफ से सुदर्शन के अलावा, कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए, और उन्होंने 49 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली। गिल ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, जोस बटलर ने 35 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। हालांकि, इसके बावजूद टीम 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 218 रन ही बना सकी।

इससे पहले, केकेआर ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाए। फिन एलन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली, तो अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 82 रनों की नाबाद पारी खेली। कैमरून ग्रीन 28 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X