Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

Updated on Friday, October 16, 2026 16:31 PM IST

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को 2007 में भारतीय टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। उस समय कुंबले की उम्र 37 साल थी। कप्तान बनने के एक साल बाद (2008) कुंबले ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कुंबले को अपने करियर में कप्तानी देर से मिलने का मलाल था और इसका जिक्र भी उन्होंने किया था।

17 अक्टूबर 1970 को बेंगलुरु में जन्मे अनिल कुंबले का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम और सबसे बड़े मैच विनर के रूप में लिया जाता है। कुंबले 56 साल के हो रहे हैं। अपने करियर में कुंबले को एक क्रिकेटर के तौर पर मिलने वाली हर सफलता और उपलब्धि मिली। भारतीय टीम की कप्तानी भी मिली, लेकिन कप्तानी देर से मिलने का उन्हें मलाल था।

अनिल कुंबले ने 2008 में अपने संन्यास के बाद दिए एक इंटरव्यू में उस समय का जिक्र किया था, जब सीनियर होते हुए भी उनकी जगह सौरव गांगुली को कप्तानी दी गई थी। कुंबले को खुद को नजरअंदाज किए जाने से निराशा हुई थी।

अपने इंटरव्यू में कुंबले ने कहा था, "उस समय मैं थोड़ा निराश था, क्योंकि मैं गांगुली का सीनियर था। लेकिन, ऐसी चीजों पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता। वैसे भी, वह साल मेरे लिए अच्छा नहीं था क्योंकि बॉलिंग शोल्डर में चोट लगने की वजह से मैं गेम से बाहर हो गया था। मैं एक साल के लिए बाहर था। सौरव ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। उसने दिखाया कि उसमें दम है।"

बाद में कुंबले ने बतौर कप्तान गांगुली की नेतृत्व क्षमता की तारीफ की थी। कुंबले गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण का मुख्य चेहरा रहे।

वक्त का पहिया घूमता है और हर व्यक्ति को उसके कर्म का फल निश्चित रूप से मिलता है। अनिल कुंबले का भी कप्तान बनने का सपना 37 साल की उम्र में पूरा हुआ और एक साल तक वह टीम इंडिया के कप्तान रहे। कुंबले ने 14 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की। टीम इंडिया को 3 जीत मिलीं, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 6 मैच ड्रॉ रहे थे।


दाएं हाथ के लेग स्पिनर रहे कुंबले वनडे और टेस्ट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 1990 से 2008 के बीच 132 टेस्ट में 619 और 271 वनडे में उन्होंने 337 विकेट लिए। कुल 953 विकेट उनके नाम हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुंबले मुरलीधरन, शेन वॉर्न और जेम्स एंडरसन के बाद चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं।

कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं। फिलहाल, क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों, कमेंट्री, कोचिंग आदि में व्यस्त रहते हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

फरहान के अर्धशतक पर भारी पड़ी कुशल मेंडिस की तूफानी पारी, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट हराया

: फरहान के अर्धशतक पर भारी पड़ी कुशल मेंडिस की तूफानी पारी, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट हराया

X