Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

खेल

आईपीएल 2026 में 'पर्ची सेलिब्रेशन' बना चर्चा का विषय, दिग्गजों ने उठाए सवाल

Updated on Sunday, May 17, 2026 15:55 PM IST

आईपीएल 2026 के दौरान युवा खिलाड़ियों के बीच एक नया 'ट्रेंड' शुरू हो गया है। अच्छा प्रदर्शन करने या विकेट चटकाने के बाद खिलाड़ी जेब से पर्ची निकालकर अनोखे अंदाज में जश्न मना रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह तो अपने डेब्यू मुकाबले में ही तीन बार विकेट लेने के बाद पर्ची निकालकर सेलिब्रेट करते दिखाई दिए। हालांकि, इस तरह के सेलिब्रेशन पर पूर्व क्रिकटरों ने सवाल उठाए हैं।

भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' से बातचीत करते हुए आकाश के 'पर्ची सेलिब्रेशन' पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आकाश को क्या लगता है कि वह इस तरह जश्न मनाकर टीवी पर काफी कूल दिखेंगे? रायडू ने इस तरह के सेलिब्रेशन पर पूरी तरह से बैन लगाने की अपील की और कहा कि खिलाड़ियों को पर्ची लाने की इजाजत ही नहीं देनी चाहिए। आकाश ने अपनी जेब से जो पर्ची निकाली थी, उस पर लिखा था, "अक्की ऑन फायर। आकाश को पता है कि टी20 क्रिकेट में विकेट कैसे लेना है।"

आकाश से जब उनके इस सेलिब्रेशन को लेकर मैच के बाद सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। आकाश ने यहां तक कहा कि यह चीज उन्हें मैच के दौरान मोटिवेट करती है और वह ऐसा करना जारी रखेंगे। 24 वर्षीय इस तेज गेंदबाज के 'पर्ची सेलिब्रेशन' पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन ने भी आपत्ति जताई। स्टेन ने कहा कि इस तरह के सेलिब्रेशन पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें न तो कभी ट्रेंड में थीं और न ही होनी चाहिए। रविचंद्रन अश्विन ने भी 'पर्ची सेलिब्रेशन' को लेकर नाराजगी जाहिर की।

हालांकि, इस सीजन में 'पर्ची सेलिब्रेशन' करने वाले आकाश अकेले खिलाड़ी नहीं हैं। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल और मुंबई इंडियंस के स्पिनर रघु शर्मा भी इसी अंदाज में जश्न मनाते नजर आ चुके हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल उठता है कि क्या युवा खिलाड़ियों को अपने करियर के शुरुआती दौर में इस तरह के विवादास्पद बयानों या जश्न से बचना नहीं चाहिए? विशेषकर तब, जब आकाश और रघु ने अपने पदार्पण (डेब्यू) मैच में ही यह तरीका अपनाया, और उर्विल भी अभी लीग में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

बेशक आईपीएल युवा प्रतिभाओं को वैश्विक पटल पर चमकने का एक शानदार मंच प्रदान करता है, जहां हर किसी को अपनी क्षमता साबित करने का मौका नहीं मिल पाता। निश्चित रूप से प्रत्येक खिलाड़ी को मैदान पर अपनी खुशी व्यक्त करने का पूरा अधिकार है, लेकिन खेल कौशल के बजाय ऐसे विवादों के कारण सुर्खियों में आना उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

क्रिकेट के खेल में आपका प्रदर्शन खुद-ब-खुद आपकी काबिलियत को दर्शाता है। 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को शायद ही आपने कभी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए देखा होगा। महेंद्र सिंह धोनी, ब्रायन लारा, राहुल द्रविड़, केन विलियमसन, वीवीएस लक्ष्मण, कुमार संगाकारा, जैक कैलिस, जो रूट, महेला जयवर्धने, इन खिलाड़ियों का कद 22 गज की पिच पर बहुत बड़ा रहा है और इनका सेलिब्रेशन उतना ही सादगी भरा। यह दिग्गज खिलाड़ी इस बात की मिसाल हैं कि मैदान पर आपके जश्न से कहीं ज्यादा चर्चा आपके प्रदर्शन की होती है, जो खासतौर पर युवा खिलाड़ियों को समझने की दरकार है।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X