Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद • एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली • हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू • पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर • कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार में शीर्ष कंपनियों का मार्केटकैप 3.12 लाख करोड़ रुपए कम हुआ

Updated on Sunday, May 17, 2026 16:06 PM IST

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 3.12 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह घरेलू बाजारों में तेज बिकवाली और वैश्विक अस्थिरता के चलते डॉलर के मुकाबले रुपए पर दबाव बने रहना है।

11-15 मई के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2,090 अंक या 2.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,237 और निफ्टी 532 अंक या 2.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,643 पर था।

शीर्ष 10 में से केवल एक कंपनी के मार्केटकैप में बढ़त दर्ज की गई है। भारती एयरटेल का मार्केटकैप 42,470.13 करोड़ रुपए बढ़कर 11,60,525.16 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी तरफ, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केटकैप 52,245.3 करोड़ रुपए घटकर 8,88,862.32 करोड़ रुपए हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 47,415.04 करोड़ रुपए घटकर 8,19,062.65 करोड़ रुपए हो गया, जबकि बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 27,892.28 करोड़ रुपए घटकर 5,66,717.74 करोड़ रुपए हो गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 20,630.01 करोड़ रुपए घटकर 11,82,069.25 करोड़ रुपए हो गया। इसी तरह, आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 14,290 करोड़ रुपए की गिरावट आई, जिससे कंपनी मार्केटकैप 8,92,385.39 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के मूल्यांकन में 9,078.87 करोड़ रुपए की गिरावट आई, जिससे इसका मार्केट कैप 5,37,542.34 करोड़ रुपए रह गया, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 3,970.8 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 5,33,592.18 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम के मूल्यांकन में भी 2,182.12 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 5,05,367.32 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

साप्ताहिक गिरावट के बावजूद, एचडीएफसी बैंक देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक बना रहा, जिसके बाद भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। ईरान-अमेरिका तनाव, कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई की चाल और घरेलू आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल निर्धारित करेंगे।

18-22 मई तक के कारोबारी सत्र में इंडियन ऑयल, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, जेएसडब्ल्यू सीमेंट, बीईएल, बीपीसीएल, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, एलआईसी और आईटीसी और नायका जैसी कंपनियां नतीजे जारी करेंगी।

 

Have something to say? Post your comment
नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

: कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

X